शारजाह में फंसे 94 यात्री स्पेशल फ्लाइट से पहुंचे चंडीगढ़, गृहराज्य में 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन

शारजाह से आए यात्रियों की चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूरी मेडिकल जांच की गई। कोरोना संक्रमण के खतरे के दृष्टिगत यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 08:08 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 08:08 PM (IST)
शारजाह में फंसे 94 यात्री स्पेशल फ्लाइट से पहुंचे चंडीगढ़, गृहराज्य में 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन
शारजाह में फंसे 94 यात्री स्पेशल फ्लाइट से पहुंचे चंडीगढ़, गृहराज्य में 14 दिन रहना होगा क्वारंटाइन

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का सिलसिला जारी है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो एयरलांयस की स्पेशल फ्लाइट से 94 यात्री शारजाह से चंडीगढ़ पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने पर इन सभी की मेडिकल जांच की गई। इसके बाद इन्हें एयरपोर्ट परिसर से बाहर निकलने की अनुमति मिली। यह फ्लाइट  दोपहर 1:38 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। अब इन सभी यात्रियों को अपने गृहराज्य में 14 दिन तक क्वारंटाइन रहना होगा।

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिंस ने बताया इस फ्लाइट को ऑपरेशनल करने में सभी एजेंसियों ने मिलकर सहयोग किया। इस दौरान सीआइएसएफ,आव्रजन, सीमा शुल्क, पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से संबंधित स्टॉफ मौके पर मौजूद रहा। सभी अधिकारियों व एजेंसियों ने उचित समन्वय के साथ और मिलकर काम किया ताकि इन यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। इसके अलावा कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी