नई जंग की शुरुआत है, नियम बदल गए, आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा

गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या मामले में गैंगवार की दूसरी पोस्ट सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 09:24 PM (IST)
नई जंग की शुरुआत है, नियम बदल गए, आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा
नई जंग की शुरुआत है, नियम बदल गए, आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा

कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ : इंडस्ट्रियल फेज-1 स्थित प्ले-ब्वॉय नाइट क्लब में स्टूडेट्स ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और यूटी पुलिस के वांटेड गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या मामले में गैंगवार की दूसरी पोस्ट सामने आया है। इस बार भरतपुर सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर चलने वाले फेसबुक अकाउंट से बदला लेने के नाम पर धमकी भरे शब्दों में पोस्ट की गई है। जिसमें लिखा कि नई जंग की शुरुआत है, जंग के नियम बदल गए हैं। हमारे साथ नहीं रहने वाले खुद को सुरक्षित रखें, क्योकि आज से सड़कों पर खून नहीं सूखेगा। अब जो जहा भी मिलेगा बस..जय बलकारी, सोपू। वहीं, हत्याकांड के तुरंत बाद देवेंद्र बंबीहा ग्रुप के नाम से चलने वाले फेसबुक पेज से जिम्मेदारी ली गई थी। अब साइबर सेल लॉरेंस के नाम से चलने वाली फेसबुक आइडी की जांच में लग गई है। पुलिस की तीन टीमें गठित, पंजाब-हरियाणा में छापामारी

एसएसपी कुलदीप चहल, एसपी सिटी विनीत कुमार, ईस्ट डिवीजन डीएसपी गुरमुख सिंह सहित अन्य आलाधिकारियों के सुपरविजन में तीन इंस्पेक्टरो समेत पुलिस कर्मियों की तीन टीमें गठित की गई हैं। सूत्रों के अनुसार पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में पुलिस टीम छापामारी करने में लगी है। सोमवार देर रात तक हत्याकांड में पुलिस को सुराग नहीं लग पाया था। 48 घंटे में दो गोलीकांड ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। एसएसपी कुलदीप चहल के लिए मामलों को सुलझाने के साथ क्राइम पर लगाम लगाने बड़ी चुनौती खड़ी है। प्रशासक साहब..ऐसी है हमारी स्मार्ट और मुस्तैदी पुलिस

अनलॉक होने के बाद सेक्टर-33 और सेक्टर-9 में गैंगस्टर्स के इशारे पर गोलीकांड के बाद माहौल खराब होने पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने संज्ञान लेकर डीजीपी संजय बेनीवाल को केस सॉल्व और कानून व्यवस्था बनाने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन प्रशासक साहब हमारी स्मार्ट और मुस्तैद पुलिस की पोल अपराधी ही खोलकर भाग रहे हैं। दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया थाने में मृतक गुरलाल वांटेड है। इसके बावजूद वह उसी एरिया के क्लब में डांस करने भी पहुंच गया था।

chat bot
आपका साथी