हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले चंडीगढ़ से इस शहर लिए शुरू होगी फ्लाइट Chandigarh News

अहमदाबाद से यह फ्लाइट 13.55 बजे उड़ान भरेगी। वहीं चंडीगढ़ से अहमदाबाद के लिए यह फ्लाइट 18.40 बजे उड़ान भरेगी।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 01:29 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 03:27 PM (IST)
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले चंडीगढ़ से इस शहर लिए शुरू होगी फ्लाइट Chandigarh News
हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिवाली से पहले चंडीगढ़ से इस शहर लिए शुरू होगी फ्लाइट Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए जल्द एक और घरेलू फ्लाइट शुरू होने जा रही है। गो एयर एयरलाइंस की ओर से चंडीगढ़-अहमदाबाद के बीच फ्लाइट शुरू करने के बाद अब इंडिगो ने भी चंडीगढ़-अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। इस फ्लाइट का संचालन 26 अक्टूबर से होगा और खास बात ये है कि इसके एक दिन बाद यानि 27 अक्टूबर को दिवाली भी है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से एयरलाइंस कपंनियों को हर सुविधा दी जा रही है। घरेलू फ्लाइट्स में लगातार इजाफा हो रहा है। इंडिगो की ओर से चंडीगढ़-अहमदाबाद की फ्लाइट्स की बुकिंग भी शुरू हो गई है।


अहमदाबाद-चंडीगढ़ का सफर एक घंटा 45 मिनट में तय

इंडिगो एयरलाइंस की ओर से अहमदाबाद-चंडीगढ़ का सफर सिर्फ एक घंटा 45 मिनट का होगा। अहमदाबाद से यह फ्लाइट 13.55 बजे उड़ान भरेगी। वहीं चंडीगढ़ से अहमदाबाद के लिए यह फ्लाइट 18.40 बजे उड़ान भरेगी। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते गो एयर विमान कंपनी ने अहमदाबाद के लिए दो फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान किया था। इन फ्लाइट्स में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेस प्राइज तकरीबन पांच हजार रुपये से शुरू होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी