नाभा जेल ब्रेक केस : फरारी के बाद गिरफ्तार आतंकी मिंटू 14 तक न्यायिक हिरासत में

नाभा जेल तोड़कर भागे आतंकी मिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 12 Dec 2016 04:42 PM (IST) Updated:Mon, 12 Dec 2016 05:28 PM (IST)
नाभा जेल ब्रेक केस : फरारी के बाद गिरफ्तार आतंकी मिंटू 14 तक न्यायिक हिरासत में

जेएनएन, चंडीगढ़। पटियाला स्थित नाभा जेल से फरार कैदियों में से एक खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जेल से फरार होने के बाद पंजाब और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

बता दें, 27 नवंबर को सुबह 8:30 बजे 10 बदमाशों ने नाभा की मैक्सिमम सिक्योरिटी जेल पर हमला कर 2 खालिस्तानी आतंकियों और 4 गैंगस्टर्स को छुड़ा लिया था। इनमें हरमिंदर भी शामिल था। उसे दिल्ली पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया था जब वह रेल से भागने की फिराक में था। इसके अलावा पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड परमिंदर सिंह यूपी के शामली से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक हरमिंदर ने निजामुद्दीन स्टेशन से मुंबई के पनवेल जाने के लिए टिकट लिया था। वहां से वह गोवा जाने की तैयारी में था और गोवा से विदेश भागने की फिराक में था। हरमिंदर 18 साल गोवा में रह चुका है, इसलिए वहां उसके कई जानकार थे।

आतंकी हरमिंदर मिंटू खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का चीफ था। मिंटू को पंजाब पुलिस ने 2014 में दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। हरमिंदर मिंटू पर 2008 में सिरसा के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर हमले का आरोप है। साथ ही 2010 में हलवारा एयरफोर्स स्टेशन से विस्फोटक लूटने का भी आरोप है। मिंटू पंजाब में शिवसेना के 3 नेताओं की हत्या की साजिश रचने के केस में भी आरोपी है।

पढ़ें : पटियाला के नाभा जेल में मिलीं कई खामियां, चंडीगढ़ की टीम ने की जांच

हरमिंदर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ से भी ट्रेनिंग ले चुका है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आइएसआइ मिंटू को पैसों और हथियार से मदद करती है।

देखें : परमिंदर के पास बड़ी मात्रा में मिले हथियार

chat bot
आपका साथी