क्या करूं; यही गाता हूं और लोगों को पसंद आता हूं, बस यही खुशी है

मनीमाजरा में गायक सजिंदर सरताज ने कहा कि हमेशा अदब की भाषा पढ़ी है, इसलिए गाने भी अदबी हैं। क्या करूं, मैं एेसा ही गाता हूं और लाेगों को पसंदू भी आता हूं।

By Edited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 02:59 AM (IST)
क्या करूं; यही गाता हूं और लोगों को पसंद आता हूं, बस यही खुशी है
क्या करूं; यही गाता हूं और लोगों को पसंद आता हूं, बस यही खुशी है

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : हमेशा अदब की भाषा पढ़ी है, इसलिए गाने भी अदबी हैं। क्या करूं, मैं ऐसा ही हूं, यही गाता हूं। लोगों को पसंद आता हूं, बस यही खुशी है। गायक सतिंदर सरताज जैसे ही कलाग्राम, मनीमाजरा में आयोजित नेशनल क्राफ्ट मेले में प्रस्तुति देने पहुंचे, तो उन्होंने अपनी गायिकी पर कुछ यूं बात की। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक गाना रूमी आने वाला है। ये गीत मुझे पंजाब यूनिवर्सिटी में परशियन डिपार्टमेट की याद दिलाता है, जहां से मेरी जिंदगी में रूहानियत आई। उम्मीद है इसी को आगे तक लेकर जाउंगा। बेस्ट टीम के साथ काम करना पसंद आया सरताज ने कहा कि उनकी हाल में रिलीज एलबम को लोगों ने खूब प्यार दिया।

दरअसल इस बार उन्होंने जतिंदर शाह के साथ कार्य किया, जिन्होंने उनकी एलबम का संगीत भी दिया। बोले कि बेस्ट टीम के साथ काम करना पसंद आया। रूहानी गीत को रूहानी संगीत जतिंदर शाह साहब ने ही दिया। उनके साथ कार्य करना पसंद आया। उम्मीद है आने वाले समय में भी मैं उनके साथ कार्य करूंगा। साईं से हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सतिंदर सरताज ने साईं गीत से की। इसके बाद उन्होंने सजन राजी हो जाए, हजारे वाला मुंडा, उड़ारी आदी गीत प्रस्तुत किए।क्राफ्ट मेले में आज पंजाबी गायक जैजी बी प्रस्तुति देंगे। प्रस्तुति शाम 6.30 बजे से शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी