फरवरी के पहले हफ्ते हो सकते हैं म्यूनिसिपल चुनाव, सरकारी नोटिफिकेशन के बाद कैंडिडेट्स हुए सरगर्म

नोटिफिकेशन के बाद जहां कुराली नगर काउंसिल में गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 06:04 AM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:04 AM (IST)
फरवरी के पहले हफ्ते हो सकते हैं म्यूनिसिपल चुनाव, सरकारी नोटिफिकेशन के बाद कैंडिडेट्स हुए सरगर्म
फरवरी के पहले हफ्ते हो सकते हैं म्यूनिसिपल चुनाव, सरकारी नोटिफिकेशन के बाद कैंडिडेट्स हुए सरगर्म

चेतन भगत, कुराली : आगामी म्यूनिसिपल चुनावों की संभव तारीख एवं शहर के कुल 17 वार्डों में रि•ार्वेशन सिस्टम को लेकर पंजाब लोकल गवर्नमेंट द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के बाद जहां कुराली नगर काउंसिल में गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। वहीं, चुनावों में भाग्य आजमाने वाले कैंडिडेट्स ने भी अपने अपने वार्र्डो में लोगों से संपर्क अभियान के तहत सरगर्मियां आरंभ कर दी हैं। गौरतलब है कि बीते मार्च महीने में नगर काउंसिल की टर्म भंग होने के बाद से ही इलेक्शन को लेकर चर्चाओं का दौर आरंभ हो गया था और अगस्त सितंबर महीने में चुनाव होने के कयास लगाए जाने लगे थे। इस दौरान मार्च महीने में कोरोना काल आरंभ होने के कारण क्रम अधर में लटक गया। शुक्रवार को पंजाब लोकल गवर्नमेंट द्वारा म्यूनिसिपल इलेक्शन को आगामी 13 फरवरी 2021 तक या उससे पूर्व करवाए जाने को लेकर जारी किए गए नोटिफिकेशन के बाद जहां फरवरी महीने के पहले हफ्ते के दौरान चुनाव होने कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं, इलेक्शन के मैदान में भाग्य आजमाने वाले संभावित कैंडिडेट्स ने भी अपने-अपने वार्डों में सरगर्मियां ते•ा करते हुए लोगों के साथ संपर्क अभियान आरंभ करने की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। 17 वार्डो में से आठ वार्ड महिलाओं के लिए रि•ार्व

वार्डो को रिजर्व करने के बाबत पंजाब लोकल गवर्नमेंट द्वारा स्थानीय नगर काउंसिल को नोटिफिकेशन जारी कर स्थिति को स्पष्ट कर दिया गया है। सरकार द्धारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार शहर के 17 में से आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जिनमें से छह वार्ड जनरल कैटेगरी एवं दो वार्ड एससी महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे। इस प्रकार रहेगी वार्डो की स्थिति

वार्ड नंबर 12 एवं 16 (एससी रि•ार्व)

वार्ड नंबर 3 एवं 13  (एससी महिला रि•ार्व)

वार्ड नंबर 11 (बीसी रि•ार्व)

वार्ड नंबर-1, 5, 7, 9, 15, 17 (जनरल कैटेगरी महिला रिजर्व)

वार्ड नंबर-2, 4, 6, 8, 10, 14  (जनरल कैटेगरी) नए रि•ार्वेशन सिस्टम से बदल सकते हैं कुछ वार्डो के समीकरण

आगामी म्यूनिसिपल चुनावों के लिए वार्ड नंबर 9 को महिला रिजर्व, वार्ड-13 को एससी महिला रि•ार्व तथा वार्ड-15 एवं 17 को महिला रि•ार्व और वार्ड-8 को एससी रि•ार्वेशन से जनरल कैटेगरी में बदलने  से इन वार्डो में पिछले काफी अरसे से तैयारी में जुटे कैंडिडेट्स को अब अपना वार्ड बदल किसी अन्य वार्ड से भाग्य आजमाइश करनी होगी। जिससे जहां चुनावी समीकरण में बड़ा उलटफेर संभव है, वहीं, इन वार्डो से कैंडिडेट्स के रूप में नए चेहरे सामने आने की प्रबल संभावनाएं बलवती हैं।

chat bot
आपका साथी