अमेरिकन युवती से सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोप तय

अमेरिका की रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई के दौरान आरोपित के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप तय किए गए। आरोपित के खिलाफ 17 सितंबर से विशेष अदालत में ट्रायल शुरू होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Aug 2018 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 29 Aug 2018 11:29 AM (IST)
अमेरिकन युवती से सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोप तय
अमेरिकन युवती से सामूहिक दुष्कर्म केस में आरोप तय

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अमेरिका की रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई के दौरान आरोपित के खिलाफ विशेष अदालत में आरोप तय किए गए। आरोपित के खिलाफ 17 सितंबर से विशेष अदालत में ट्रायल शुरू होगा। अप्रैल 2015 में 24 साल की युवती के साथ एक ऑटो चालक व अन्य ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित ऑटो चालक बलदेव कुमार को लुधियाना से गिरफ्तार किया था।

आरोपित के खिलाफ पुलिस ने आइपीसी की धारा 328, 342, 366, 376, 392 और 34 के तहत केस दर्ज किया था जिनके तहत कोर्ट में ट्रायल चलेगा। जबकि दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। बता दें कि अमेरिका की रहने वाली पीड़ित युवती के धारा-164 के तहत बयान अभी दर्ज होने हैं। इसके अलावा पीड़िता से शिनाख्त परेड भी कराई जानी है। जिला अदालत से एडीजे कोर्ट पीड़िता के वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने और शिनाख्त परेड की याचिका को मंजूर कर चुकी है। लेकिन, निचली अदालत ने दोनों प्रक्रियाएं दूतावास के जरिये कराने की मंजूरी दी थी।

अदालत के इस आदेश के खिलाफ यूटी पुलिस ने एडीजे कोर्ट में रिवीजन पटीशन दायर की थी। एडीजे कोर्ट में दायर याचिका में पुलिस की ओर से दलील दी गई थी कि दूतावास के जरिए प्रक्रिया में लंबा वक्त लगेगा, जिससे आरोपित को फायदा पहुंच सकता है। इसलिए इसे सीधा वीसी के जरिये कराने की मंजूरी दी जाए। एडीजे कोर्ट पुलिस की याचिका को मंजूरी दे चुकी है। फ्रांस से ईमेल कर आइजी को की थी शिकायत

24 वर्षीय अमेरिका निवासी युवती अप्रैल 2015 में फ्रांस से चंडीगढ़ घूमने के लिए आई थी। फ्रांस में वह एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। उसने आइजी को ईमेल के जरिए भेजी शिकायत में बताया था कि वह फ्रांस से इंडिया घूमने आई। सबसे पहले वो अपने टूर के दौरान ऋषिकेश और हरिद्वार में घूमने के बाद चंडीगढ़ में आई थी। यहा से उसने फ्रांस जाना था। उसका पासपोर्ट एक्सपायर होने में चार दिन बचे थे। 17 अप्रैल की रात पीड़िता होटल जाने के लिए सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड के पास ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसे एक ऑटो चालक मिला, जिसके साथ वो होटल में चेकइन करने के लिए गई लेकिन कोई होटल खाली नहीं मिला। इस बात का फायदा उठाते हुए ऑटो चालक उसे लेकर अपने दोस्त के घर चला गया। यहा पीड़िता के अकेले होने और देर रात का फायदा उठाकर ऑटो चालक ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था। वारदात के 10 दिन बाद पीड़िता ने आइजी को ईमेल के जरिए शिकायत भेजी थी। इसकी जाच के आधार पर सेक्टर-17 महिला थाना पुलिस ने 14 नवंबर 2015 को केस दर्ज किया। पीड़िता ने उस ऑटो का आधा अधूरा नंबर भी बताया था। जाच के बाद पुलिस ने 23 दिसंबर 2017 को आरोपित बलदेव कुमार को लुधियाना से गिरफ्तार किया था। दूसरा आरोपित अभी फरार है।

chat bot
आपका साथी