कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, सिद्धू के बाद अब मनीष तिवारी ने किया टिकट का दावा पेश

चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए पवन बंसल व डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी दावा ठोक दिया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 27 Jan 2019 12:16 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2019 05:28 PM (IST)
कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, सिद्धू के बाद अब मनीष तिवारी ने किया टिकट का दावा पेश
कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक गर्मी, सिद्धू के बाद अब मनीष तिवारी ने किया टिकट का दावा पेश

जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ लोकसभा सीट के लिए पवन बंसल व डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू के बाद अब पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी दावा ठोक दिया है। तिवारी ने भी रविवार को सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन में अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने अपना आवेदन पार्टी अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समक्ष पेश किया। तिवारी ने अपने आवेदन में कहा कि उन्हें पता चला कि चंडीगढ़ कांग्रेस ने चुनावों के लिए टिकट दावेदारों के आवेदन मांगे हैं। वह भी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।

बता दें, इससे पूर्व वीरवार को कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी ने चंडीगढ़ से लोकसभा टिकट के लिए अकेले पवन बंसल का नाम हाईकमान को भेजने का प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी पूर्व सीपीएस डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी सक्रिय हो गई थी। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए चंडीगढ़ से कांग्रेस टिकट मांगा अौर इसके लिए आैपाचारिक तौर पर पार्टी को आवेदन भी दिया। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी दावा पेश कर दिया है।

मनीष तिवारी द्वारा पेश आवेदन।

डॉ. सिद्धू ने अकेले बंसल के नाम का प्रस्ताव पास करने पर आपत्ति भी दर्ज कराई। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने हाईकमान को भी इसकी शिकायत दी। नवजोत कौर सिद्धू ने तो गणतंत्र दिवस से चंडीगढ़ में जनसंपर्क अभियान भी शुरू कर दिया है।

उधर, नवजोत कौर सिद्धू व मनीष तिवारी की दावेदारी से बंसल गुट भी परेशान हो गया है। ऐसे में अब टिकट की लड़ाई तीन दिग्गज नेताओं में शुरू हो गई है। बता दें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने चंडीगढ़ सहित सभी प्रदेश की कार्यकारिणी से 30  जनवरी तक इच्छुक दावेदारों के नाम मांगे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी