Live Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में 38, मोहाली में 45 और पंचकूला में रिकॉर्ड 58 नए केस मिले

Live Chandigarh Coronavirus Updateट्राईसिटी में काेराेना से हालात विस्फाेटक हाेते जा रहे हैं। लगातार केस ब़ढ़ने से जिला प्रशासन अाैर सेहत विभाग की परेशानियां बढ़ गई हैं।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 02 Aug 2020 08:29 AM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:22 PM (IST)
Live Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में 38, मोहाली में 45 और पंचकूला में रिकॉर्ड 58 नए केस मिले
Live Chandigarh Coronavirus Update: चंडीगढ़ में 38, मोहाली में 45 और पंचकूला में रिकॉर्ड 58 नए केस मिले

चंडीगढ़, पंचकूला, माेहाली, जेएनएन। ट्राईसिटी में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। चंडीगढ़ में 38 तो पंचकूला में रिकार्ड 58 नए केस मिले हैं। चंडीगढ़ में 15 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किए गए हैं। शहर में कोरोना से एक और मौत दर्ज की गई है। वहीं, एक संक्रमित बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली है। ताजा मामलों के साथ शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1117 पहुंच गई है। एक्टिव मरीज 399 हैं जबकि अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

मोहाली में रविवार को 45 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं जबकि दो और लोगों की कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला में कोरोना के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। यहां एक साथ 58 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया है। मरीजों में आठ बच्चे भी शामिल हैं। अकेले रामगढ़ में 23 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। ताजा मामलों में से सात अन्य जिलों के हैं।

इससे पहले, ट्राईसिटी में शनिवार को काेराेना से चार लाेगाें की माैत हाे गई जबकि 114 नए केस सामने आए है। चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दो बुजुर्ग और एक अन्य महिला शामिल हैं। इसके अलावा 28 नए मामले दर्ज किए गए। 16 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अभी तक 1,079 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 683 मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।

चंडीगढ़ में इस समय 378 एक्टिव मरीज हैं। अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मोहाली में भी एक जान गई। किशनगढ़ की 55 साल की महिला की शुक्रवार देर रात मौत हुई। सेक्टर-48 के हॉस्पिटल में पॉजिटिव पाई गई थी। महिला को मधुमेह व अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां थी। वहीं, सेक्टर-37 की एक 75 साल की बुजुर्ग महिला की कोरोना से मौत हो गई। इस बुजुर्ग महिला का मोहाली के आइवीवाइ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। जिसकी भी शुक्रवार देर रात मौत हुई।

बुजुर्ग को 27 जुलाई को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। 30 जुलाई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महिला को हाईपरटेंशन, डायबिटीज और सांस लेने में तकलीफ थी। बुजुर्ग महिला के संपर्क में परिवार के दो लोग और एक नौकर था। इन तीनों के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। बुजुर्ग महिला की बहू और उसके बच्चे मुंबई में रहते हैं। जबकि लॉकडाउन के बाद से बेटा मां के साथ सेक्टर-37 में रह रहा था।

इसके अलावा पंचकूला में 42 कोरोना के मामले सामने आए हैं। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के 29 वर्षीय दो जवान, 32, 28 और 30 वर्षीय तीन जवानों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं जिला मोहाली में कोरोना के 44 पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि कोरोना से 15वीं मौत हो गई। गांव कांसल के 65 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। जिले में मरीजों की कुल संख्या 894 हो गई है। वहीं, 351 केस एक्टिव हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी