Chandigarh Weather Update: लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, 11 डिग्री तक पहुंचा तापमान

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर का अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 14.8 पर तो न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 03:06 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 03:31 PM (IST)
Chandigarh Weather Update: लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, 11 डिग्री तक पहुंचा तापमान
Chandigarh Weather Update: लगातार बारिश से बढ़ी ठंड, 11 डिग्री तक पहुंचा तापमान

चंडीगढ़, जेएनएन। सोमवार सुबह से शुरू हल्की बारिश मंगलवार को भी जारी है। ठंड के बीच लगातार दूसरे दिन हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। मंगलवार को दोपहर एक बजे 0.9 एमएम बारिश हुई। वहीं अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 14.8 पर तो न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 17.9 तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति

लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर बार-बार ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ट्राफिक पुलिककर्मियों को भी यातायात सुचारू करवाने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी रही है। ऑफिस और स्कूल टाइमिंग के वक्त जाम की समस्या सबसे अधिक पैदा हो रही है।

वीरवार तक छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी वीरवार तक शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होते रहने के आसार है। इसके साथ ही तापमान में कुछ हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

रविवार दोपहर बाद मौसम ने ली करवट

मौसम में यह बदलाव रविवार को दोपहर बाद आया। सुबह खिली धूप का लोगों ने खूब आनंद लिया। छुट्टी होने की वजह से लोग परिवार के साथ सुखना लेक और पार्कों में मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके चलते लोगों ने अपने घरों का रूख कर लिया। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी