बीमा पॉलिसी का नहीं दिया क्लेम, एलआइसी को देने होंगे आठ लाख रूपये

कंज्यूमर फाेरम ने एलआइसी द्वारा शिकायतकर्ता को पॉलिसी के आठ लाख रुपये 9 प्रतिशत बयाज के साथ दो महीने तक देने के अादेश दिए हैं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Sun, 07 Apr 2019 11:19 AM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 11:19 AM (IST)
बीमा पॉलिसी का नहीं दिया क्लेम, एलआइसी को देने होंगे आठ लाख रूपये
बीमा पॉलिसी का नहीं दिया क्लेम, एलआइसी को देने होंगे आठ लाख रूपये

चंडीगढ़, [राजन सैनी]।  एलआइसी को ली गई बीमा पॉलिसी का क्लेम न देना महंगा पड़ गया। कंज्यूमर फाेरम ने एलआइसी द्वारा शिकायतकर्ता को पॉलिसी के आठ लाख रुपये 9 प्रतिशत बयाज के साथ दो महीने तक देने के अादेश दिए हैं। चंडीगढ़ निवासी सतंविंद्र कौर ने फाेरम में शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया कि उसके बेटे तरनदीप सिंह और पति राजबिंद्र सिंह ने एलआइसी से आठ लाख की बीमा पॉलिसी ली थी। राजबिंद्र की पहले ही मौत हो गई थी। बताया कि तरनदीप सिंह बुड़ैल जेल में सरकारी कर्मचारी है। तरनदीप ही अपनी सैलरी मेंं से पॉलिसी की प्रीमियम भरता था। लेकिन फरवरी, 2015 में तरनदीप की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इस पॉलिसी की नाॅमिनी तरनदीप की माता यानी शिकायकर्ता सतविंद्र कौर है।

सतविंद्र कौर ने जब एलआइसी पॉलिसी का क्लेम किया तो एलआइसी ने देने से मना कर दिया। परेशान हाेकर शिकायतकर्ता ने कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज की। अब फाेरम ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद बीमे के आठ लाख रुपये नौ प्रतिशत बयाज के साथ अगले दो महीने तक देने के आदेश दिए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी