नियमों का उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक, बिना मास्क घूमने वाले 10 लोग किए गिरफ्तार

पुलिस विभाग की ओर से सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है कि बिना वजह घूमने बिना मास्क और शारीरिक दूरी की पालना नहीं करने वालों को गिरफ्तार किया जाए।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 04:23 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 04:23 PM (IST)
नियमों का उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक, बिना मास्क घूमने वाले 10 लोग किए गिरफ्तार
नियमों का उल्लंघन करने वालों को सिखाया सबक, बिना मास्क घूमने वाले 10 लोग किए गिरफ्तार

चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला। शहर में नाइट कर्फ्यू के दौरान एंट्री करने और बिना मास्क घूमने वाले 10 लोगों को संबंधित थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज करने के बाद सभी कोे जमानत पर छोड़ दिया। एसएसपी नीलांबरी जगदले के निर्देशानुसार सभी थाना पुलिस की ओर से शाम चार से रात 10 बजे तक एरिया में स्पेशल ड्राइव चलाया जाता है।

पुलिस विभाग की ओर से सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है कि बिना वजह घूमने, बिना मास्क और शारीरिक दूरी की पालना नहीं करने वालों को गिरफ्तार किया जाए। इसके तहत बापूधाम निवासी रोमी मिशि, पंजाब नंबर की कार सवार अबोहर निवासी मुदित गगनेजा को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने बलटाना स्थित अस्था रॉयल होम निवासी बलदेव सिंह, सेक्टर-51 बी निवासी डिवजोत सिंह को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा मनीमाजरा थाना पुलिस ने चंडीमंदिर रहने वाले चंदन और आइटीपार्क वासी नोबत राम और निरंजन कुमार को गिरफ्तार किया। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने हल्लोमाजरा निवासी जसविंदर सिंह, रामदरबार निवासी रोहित कुमार और सेक्टर-36 थाना पुलिस नेटीन कालोनी निवासी बृजेश कुमार को गिरफ्तार करके सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया है। इसके साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर वे नियमोें का उल्लंघन करते हुए पकड़े गए तो सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी