खेर सिर्फ स्टेटस के लिए बनीं सांसद, लोगों से किया धोखा

पहली रैली के लिए लोगों की भीड़ नहीं जुट पाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 12:48 AM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 12:48 AM (IST)
खेर सिर्फ स्टेटस के लिए बनीं सांसद, लोगों से किया धोखा
खेर सिर्फ स्टेटस के लिए बनीं सांसद, लोगों से किया धोखा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : हरमोहन धवन को उम्मीदवार बनाने के बावजूद आम आदमी पार्टी शहर में हुई पहली रैली के लिए लोगों की भीड़ नहीं जुटा पाई। जबकि सेक्टर-25 के ग्राउंड में आयोजित रैली में आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अर¨वद केजरीवाल, पंजाब आप के अध्यक्ष भगवंत मान और शत्रुघ्न सिन्हा ने भी भाग लिया। अपने 8 मिनट के भाषण में केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की उपलब्धियां बताकर सांसद खेर पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि सांसद खेर लोगों से नहीं मिलती हैं। वह सांसद सिर्फ स्टेटस कमाने के लिए बनीं हैं। वे एक्ट्रेस हैं, उन्हें सिर्फ पैसा कमाना आता है। इसलिए मुबंई में रहती हैं। सांसद भगवंत मान ने भी उन्हें बताया है कि खेर संसद में भी कम ही दिखती हैं, अगर आती भी हैं, तो चंडीगढ़ के लोगों के कभी भी सवाल नहीं उठाती हैं। जो नेता धवन जैसा चंडीगढ़ का रहने वाला है और अगर वह काम नहीं करता है, तो आप उन्हें घर जाकर पकड़ सकते हैं, लेकिन खेर को पकड़ने के लिए आप को मुंबई जाना पड़ेगा। आप कोई पार्टी नहीं, एक आंदोलन

केजरीवाल ने कहा कि खेर ने सांसद बनने के बाद चंडीगढ़ के लोगों के साथ धोखा किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के कारण खेर यहां से चुनाव जीत गई। आम आदमी एक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन और क्रांति का नाम है। जब से दिल्ली में सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार की ओर से कोई न कोई अड़चन डाली जा रही है। इसके बावजूद दिल्ली में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प किया गया है। एक बार में ही करवा दिए 70 साल से ज्यादा के काम

केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में भाजपा और कांग्रेस ने इतने काम नहीं किए हैं, जितने आप ने अपने कार्यकाल में दिल्ली में कर दिए हैं। अब यह हाल हो गया है कि लोग प्राइवेट स्कूलों से बच्चे निकालकर सरकारी स्कूलों में भर्ती करवा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के परिणाम भी प्राइवेट के मुकाबले में 10 प्रतिशत ज्यादा बेहतर आए हैं। दो साल से प्राइवेट स्कूलों की गुंडागर्दी बंद है। बच्चों की फीस नहीं बढ़ने दी है। चंडीगढ़ में भी देंगे सस्ती बिजली

केजरीवाल ने कहा कि इस समय दिल्ली में पूरी दुनिया में सबसे सस्ती बिजली दी जा रही है। चंडीगढ़ में बिजली की प्रति यूनिट रेट 3 रुपये 40 पैसे है। चंडीगढ़ में भी दिल्ली की तर्ज पर एक रुपये यूनिट रेट पर बिजली की सप्लाई हो सकती है, लेकिन इसके लिए ईमानदार सरकार की जरूरत है। चंडीगढ़ के लोग इस बार धवन को चंडीगढ़ से जितवाएं, ऐसा होने पर वे सारे काम, जो दिल्ली में हुए हैं, वह चंडीगढ़ में करवाएंगे। 30 फीसद तक कुर्सियां थी खाली

रैली में संबोधित करने के बाद केजरीवाल चले गए। कहा कि उन्हें शाम चार बजे तक पलवल में एक कार्यक्रम में पहुंचना है। जबकि उस समय तक शत्रुघ्न सिन्हा भी रैली में नहीं पहुंचे थे। जिस समय केजरीवाल भाषण दे रहे थे, उस समय भी पंडाल में 30 प्रतिशत से ज्यादा कुर्सियां खाली थी। जबकि एक बजे के आसपास रैली ग्राउंड में 10 प्रतिशत कुर्सियां भी नहीं भरी हुई थी। पुलवामा के आतंकी हमले के बारे में कुछ नहीं बोले

केजरीवाल ने अपने भाषण में पंजाब और हरियाणा की राजनीति का कोई जिक्र नहीं किया। इसके साथ ही पुलवामा के आतंकी हमले का भी कोई जिक्र नहीं किया। भाषण देने से एक मिनट पहले ही पंडाल में पहुंचे। जाते हुए उन्होंने जल्दी जाने पर हाथ जोड़ लोगों से माफी भी मांगी।

chat bot
आपका साथी