चंडीगढ़ काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली पहचान, जेनरे की डिजाइन टेबल फ्रांस में 32 लाख में नीलाम

फ्रांस के ऑक्शन हाउस में चंडीगढ़ के क्रिएटर ली काबरूजिए और उनके कजिन पियरे जेनरे का डिजाइन यह फर्नीचर 57.20 लाख रुपये में बिका।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Thu, 12 Mar 2020 11:40 AM (IST) Updated:Thu, 12 Mar 2020 03:19 PM (IST)
चंडीगढ़ काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली पहचान, जेनरे की डिजाइन टेबल फ्रांस में 32 लाख में नीलाम
चंडीगढ़ काे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर मिली पहचान, जेनरे की डिजाइन टेबल फ्रांस में 32 लाख में नीलाम

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर को एक बार फिर नीलाम होने से नहीं रोका जा सका। फ्रांस के ऑक्शन हाउस में चंडीगढ़ के क्रिएटर ली काबरूजिए और उनके कजिन पियरे जेनरे का डिजाइन फर्नीचर 57.20 लाख रुपये में बिका।

जो फर्नीचर अनदेखी की वजह से काैड़ियों के भाव बिक कर विदेश पहुंच जाता है। उसकी इंटरनेशनल मार्केट में वेल्यू का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जिस स्टडी टेबल को जेनरे ने पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के लिए डिजाइन किया था वह 31.97 लाख रुपये में नीलाम हुअा।

एडवोकेट अजय जग्गा ने की थी शिकायत

आर्मचेयर का पेयर 14.30 लाख रुपये में बिका। वहीं जेनरे टीक डेस्क करीब 11 लाख रुपये में नीलाम हुआ। हेरिटेज आइटम्स ऑक्शन के प्रति आवाज उठाने वाले एडवोकेट अजय जग्गा ने ऑक्शन से पहले ही इसकी शिकायत की थी। इससे पहले भी वह केंद्र सरकार में कई जगह शिकायतें भेज चुके हैं। डायरेक्टर रेवेन्यू इंटेलीजेंस के प्रिंसिपल एडीशनल डायरेक्टर जनरल डीआरआइ लुधियाना को चिट्ठी लिख जग्गा ने शिकायत की थी। जग्गा ने लिखा कि आखिर हेरिटेज आइटम बिना मंजूरी देश की सीमा से बाहर कैसे जा रहा है। इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।

 यूटी प्रशासन तैयार कर रहा सूची

भविष्य में इस तरह से हेरिटेज आइटम की चोरी रोकने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन सूची तैयार करा इसकी होलो मार्किंग कर सर्टिफाई करेगा। इतना ही नहीं प्रशासन सभी आइटम में से अतिरिक्त को खुद नीलामी कर सेल भी करेगा। पिछले सप्ताह हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल की मीटिंग में यह फैसला लिया गया था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी