जेई भर्ती के लिए निट्टर को रिक्रूटमेंट एजेंसी बनाने के निर्देश

टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिग एंड रिसर्च (एनआइटीटीटीआर) से करानी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 11:27 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 11:27 PM (IST)
जेई भर्ती के लिए निट्टर को रिक्रूटमेंट एजेंसी बनाने के निर्देश
जेई भर्ती के लिए निट्टर को रिक्रूटमेंट एजेंसी बनाने के निर्देश

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : जूनियर इंजीनियरों की भर्ती पंजाब यूनवर्सिटी के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड मैनेजमेंट साइंसेज (यूआइएएमएस) से कराने के बजाय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिग एंड रिसर्च (एनआइटीटीटीआर) से करानी होगी। यूआइएएमएस को रिक्रूटमेंट एजेंसी बनाने पर एडवाइजर मनोज कुमार परिदा ने आपत्ति जताते हुए निट्टर से यह भर्ती कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने इंजीनियरिग डिपार्टमेंट को इस संबंध में आदेश दिए हैं। इंजीनियरिग डिपार्टमेंट 60 जेई की रेगुलर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए अगले कुछ दिनों में विज्ञापन जारी हो सकता है। यह भर्ती इंजीनियरिग डिपार्टमेंट यूआइएएमएस से कराने वाला था। लेकिन एडवाइजर ने उन्हें यह भर्ती निट्टर से कराने को कहा है। 13 सितंबर को ही पर्सोनल डिपार्टमेंट ने रेगुलर भर्ती के लिए यूआइएएमएस को रिक्रूटमेंट एजेंसी नियुक्त किया है। दैनिक जागरण ने 18 सितंबर को ही इस एजेंसी को फिर से रिक्रूटमेंट एजेंसी नियुक्त करने पर सवाल उठाते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। जिसमें स्पष्ट किया था कि इस एजेंसी को 2015 में भी टीचर्स भर्ती का काम दिया गया था। लेकिन इस भर्ती में 40 कैंडिडेट्स के पास एग्जाम से पहले ही पेपर पहुंच गया था। जिसके बाद प्रशासन को यह भर्ती रद करनी पड़ी थी। प्रशासन का एजेंसी के साथ अनुभव अच्छा नहीं रहा था। अब दोबारा से एजेंसी बनाए जाने पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब एडवाइजर के निर्देश से फिर एजेंसी को दिए काम पर सवाल उठने लगे हैं। हजारों पदों पर होनी है भर्ती

प्रशासन के अधिकतर डिपार्टमेंट में आठ हजार से अधिक पद खाली हैं। जिन्हें अगले पांच साल में हर हाल में भरना होगा। गृह मंत्रालय ने बेहतर कार्यप्रणाली के लिए इन पदों को भरने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए हर साल जनवरी में विज्ञापन जारी करना होगा। कई डिपार्टमेंट में सालों से पद रिक्त हैं। जिससे इंप्लाइज पर वर्कलोड कहीं ज्यादा है।

chat bot
आपका साथी