स्वतंत्रता दिवस : चक्कर आने से राज्यपाल सोलंकी को बीच में ही छोड़ना पड़ा भाषण

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। इसके कारण उन्हें भाषण बीच में ही छोड़ना पड़ा।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2016 10:17 AM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2016 10:22 AM (IST)
स्वतंत्रता दिवस : चक्कर आने से राज्यपाल सोलंकी को बीच में ही छोड़ना पड़ा भाषण

वेब डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान अचानक हल्का चक्कर आ गया। वह उस समय परेड ग्राउंड में भाषण दे रहे थे। इसके बाद वह बीच में ही भाषण छोड़कर अपनी सीट पर आकर बैठ गए।

डॉक्टरों ने यहीं पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। अब उनकी स्थिति ठीक है। इससे पूर्व सोलंकी ने परेड की सलामी ली और ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट एंड गाइड्स और स्कूली बच्चों ने मार्च पास्ट कर प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी को सलामी दी। इस मौके पर यूटी प्रशासन के सभी आला अधिकारी, पुलिस विभाग के आला अधिकारी, स्कूली बच्चे व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

अपने अधूरे छोड़े भाषण में प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के साथ-साथ चंडीगढ़ प्रशासन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। चंडीगढ़ को देशभर में एक माडल शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासक ने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य के लिए चुने गए जवानों और विभिन्न क्षेत्रों के कर्मियों और अधिकारियों को भी सम्मानित किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी