एएसआइ के हमले से घायल उसके भाई की भी हुई मौत

रामदरबार में पानी को लेकर दो भाइयों में हुए विवाद में पंजाब पुलिस के एएसआइ ने चाकू से भाभी को मौत के घाट उतार दिया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 11:48 PM (IST)
एएसआइ के हमले से घायल उसके भाई की भी हुई मौत
एएसआइ के हमले से घायल उसके भाई की भी हुई मौत

जागरण संवाददाता चंडीगढ़ : रामदरबार में पानी को लेकर दो भाइयों में हुए विवाद में पंजाब पुलिस के एएसआइ ने चाकू से भाभी को मौत के घाट उतार दिया था। इसी हमले में एएसआइ ने चाकू से किए हमले में घायल उसके भाई को जीएमसीएच-32 में इलाज के लिए एडमिट करवाया था। जीएमसीएच-32 में आरोपित एएसआइ हरस्वरूप के भाई प्रेम ज्ञान की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रेम ज्ञान की मौत के मामले में भी आरोपित एएसआइ हरस्वरूप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पानी के विवाद को लेकर एएसआइ ने भाभी दिव्या को चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।

दिव्या के पति प्रेम पर भी चाकू से किया हमला

हरस्वरूप ने न केवल चाकू मारकर अपनी भाभी दिव्या का कत्ल किया था, बल्कि भाई प्रेम पर भी चाकू से हमला किया था। इलाज के दौरान वीरवार देर रात करीब दो बजे प्रेम की जीएमसीएच-32 में मौत हो गई। मृतक दिव्या के कत्ल के मामले में पुलिस ने पहले ही आरोपित हरस्वरूप को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। दिव्या के भाई ने पुलिस में की शिकायत

मृतक दिव्या के भाई अभिनंदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि इसकी दोनों बहनें एक ही घर में ब्याही हुई हैं। उनकी बहन दिव्या का चाकू मारकर कत्ल करने वाले हरस्वरूप की पत्नी भी उनकी बहन है। दोनों भाई राम दरबार के एक मकान में ऊपर और नीचे रहते थे। दोनों भाइयों में अकसर पानी को लेकर विवाद होता था। जब विवाद हुआ तो हरस्वरूप में उनकी बहन दिव्या को चाकू मारकर कत्ल कर दिया। इस हमले की वजह से उसकी बहन के पति प्रेम को भी कई जगह गंभीर चोटें आई थी। इससे उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी