Weather Forecast Chandigarh: चंडीगढ़ में बारिश के आसार नहीं, दिन में झुलसाएगी भीषण गर्मी

Weather Forecast Chandigarh मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो चंडीगढ़ में इस साल सामान्य से करीब 40 एमएम बारिश कब हुई है। वही आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 16 Aug 2021 08:50 AM (IST) Updated:Mon, 16 Aug 2021 08:50 AM (IST)
Weather Forecast Chandigarh: चंडीगढ़ में बारिश के आसार नहीं, दिन में झुलसाएगी भीषण गर्मी
मानसून एक बार फिर दगा दे गया। (फाइल फाेटाे)

जासं, चंडीगढ़। Weather Forecast Chandigarh: मानसून एक बार फिर दगा दे गया। शहर में बारिश नहीं हाेने से साेमवार काे लाेगाें काे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है और बारिश का नामोनिशान नहीं। मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होना था, लेकिन ऐसा नहीं हाे पाया। मौसम विभाग की भविष्यवाणी निरंतर विफल होती जा रही है जिसकी वजह से लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आज भी लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा और इस बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। चंडीगढ़ में सुबह 9 बजे तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 

गौरतलब है कि इस मानसून शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो चंडीगढ़ में सामान्य से करीब 40 एमएम बारिश कब हुई है। वही आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। रक्षाबंधन के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और गर्मी बढ़ेगी। एक और दिन में लोगों को गर्मी और उमस परेशान कर रही है, वही रात के समय में मौसम में ठंडक बनी हुई है। रात के समय तापमान भी 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। 

 पंजाब और हरियाणा में अगले 24 घंटाें में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के लिए चेतावनी जारी की है कि आने वाले 24 घंटों में इन दोनों राज्यों के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। बारिश के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। लेकिन इसका असर चंडीगढ़ पर देखने को नही मिलेगा। सुबह और शाम के समय शहर वासियों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है क्योंकि इस समय आसमान में बादल छाए रहते हैं। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ेगा। 

यह भी पढ़ें-Weather Forecast Ludhiana: लुधियाना में भीषण गर्मी का प्रकाेप, शाम काे बूंदाबांदी के आसार

chat bot
आपका साथी