Chandigarh Weather Update: गर्मी ने किया बेहाल, वीरवार और शुक्रवार बारिश के आसार

Chandigarh city weather forecast मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले पांच वर्षों में 14 July को तापमान इससे कम ही रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 09:12 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 09:12 PM (IST)
Chandigarh Weather Update: गर्मी ने किया बेहाल, वीरवार और शुक्रवार बारिश के आसार
Chandigarh Weather Update: गर्मी ने किया बेहाल, वीरवार और शुक्रवार बारिश के आसार

चंडीगढ़, जेएनएन। गर्मी ने एक बार फिर से शहरवासियों को बेहाल कर दिया है। मंगलवार को तापमान ने पिछले पांच वर्षाें का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिन में शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पिछले पांच वर्षों में इस दिन तापमान इससे कम ही रहा था। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने वीरवार और शुक्रवार को शहर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

मंगलवार को शहर में सुबह से ही तेज धूप निकली रही। सुबह साढ़े दस बजे ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। शाम तक शहर का तापमान 36.1 डिग्री तक पहुंच गया जो कि सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री तक कम रहा। बावजूद इसके मंगलवार को गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया। लोग दिनभर गर्मी से परेशान दिखाई दिए। इस वजह से शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भीड़ भी कम ही दिखाई दी।

पिछले पांच वर्षाें का रिकॉर्ड
वर्ष               अधिकतम तापमान (डिग्री में)
2019                    29
2018                    34
2017                    34
2016                    31
2015                    34


आने वाले दिनों का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर में धूप निकली रहेगी। आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक रहने की आशंका है। वीरवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने की संभावना है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी