चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे ज्ञानचंद गुप्ता

Haryana Assembly Speaker Gyan Chand Gupta Accident हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की कार कार शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर-48 के पास हुआ है। हादसे में विस अध्यक्ष बाल -बाल बचे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 05:19 PM (IST)
चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष की गाड़ी का एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे ज्ञानचंद गुप्ता
पुलिस को हादसे की लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Haryana Assembly Speaker Gyan Chand Gupta Accident : हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की कार कार शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा चंडीगढ़ के सेक्टर-48 में हुआ है। ज्ञानचंद गुप्ता चंडीगढ़ एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ज्ञानचंद गुप्ता बाल-बाल बचे हैं। जानकारी के मुताबिक उन्हें हल्की चोट आई है। विस अध्यक्ष की कमर में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा विधानसभा स्पीकर और बीजेपी नेता ज्ञानचंद गुप्ता राजस्थान के उदयपुर में अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसके लिए वह दोपहर के समय पंचकूला स्थित अपने आवास से उदयपुर के लिए एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने निकले थे, लेकिन बीच चंडीगढ़ के सेक्टर-48 के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस वजह से उन्हें अपना यह कार्यक्रम टालना पड़ा और वह दूसरी कार से वापस पंचकूला लौट आए हैं। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जिस कार में विस अध्यक्ष सवार थे उसका आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां यह हादसा हुआ है वहां चंडीगढ़ और मोहाली का बार्डर लगता है। ऐसे में हादसे के बाद दोनों शहरों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस में लिखित शिकायत करने मिलने से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी