हरमोहन धवन की शत्रुघ्‍न और यशवंत सिन्‍हा संग नया मोर्चा बनाने की तैयारी

चंडीगढ़ के वरिष्‍ठ भाजपा नेता हरमोहन धवन पार्टी से अलग रहा चलने की तैयारी में हैं। वह शत्रुघ्‍न सिन्‍हा और यशवंत सिन्‍हा के साथ नए मोर्चे के गठन का ऐलान कर सकते हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 10:06 AM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 10:06 AM (IST)
हरमोहन धवन की शत्रुघ्‍न और यशवंत सिन्‍हा संग नया मोर्चा बनाने की तैयारी
हरमोहन धवन की शत्रुघ्‍न और यशवंत सिन्‍हा संग नया मोर्चा बनाने की तैयारी

चंडीगढ़, [बरींद्र सिंह रावत]। लंबे समय से भाजपा में हाशिए पर चल रहे पार्टी के वरिष्ठ नेता हरमोहन धवन ने अब आखिरकार पार्टी से किनारा करने की तैयारी कर ली है। धवन शहर की राजनीति में हलचल मचा सकत‍े हैं। वह भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व केंद्रीय वित्त यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में हरमोहन धवन चंडीगढ़ में अपने एक नए मोर्चे की घोषणा कर सकते हैं।

शनिवार को एक बार फिर धवन ने भाजपा और पार्टी के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोला। शनिवार की देर शाम शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा चंडीगढ़ पहुंच गए। होटल ताज में खुद हरमोहन धवन अपने दोस्तों को रिसीव करने के लिए पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा दोनों हरमोहन धवन के पुराने मित्र हैं। यशवंत सिन्हा पार्टी से किनारा कर चुके हैं। सिन्हा राष्ट्र मंच नाम से नया मोर्चा भी तैयार कर चुके हैं।

भाजपा पर किया हमला

धवन ने शनिवार की शाम पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि भाजपा में अब काम करने वाले वर्करों और नेताओं की कदर नहीं है। शहर की जिस जनता ने पार्टी को जिताया, उसी जनता को नेता भूल गए हैं। धवन ने रविवार शाम अपने समर्थकों की मीटिंग भी बुलाई है। इसी मीटिंग में वह शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा की मौजूदगी में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

भाजपा नेताओं की नजर मीटिंग पर

हरमोहन धवन की शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा के साथ होने वाली मीटिंग पर भाजपा नेताओं की नजर भी लगी हुई है। पार्टी प्रेसिडेंट संजय टंडन के अनुसार भाजपा शहर में अपना काम कर रही है। धवन को यदि कोई तकलीफ है, तो वह पार्टी फोरम पर अपनी बात रख सकते हैं। धवन यदि पार्टी के खिलाफ कोई काम करते हैं, तो इस पर पार्टी हाईकमान फैसला लेगी। टंडन ने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है।

chat bot
आपका साथी