उड़न सिख मिल्खा सिंह की याद में चंडीगढ़ में गोल्फ टूर्नामेंट, 28 अगस्त से गोल्फ क्लब में शुरू होगी प्रतियोगिता

दुनिया को अलविदा कह चुके फ्लाइंग सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह के सम्मान में उनके नाम से चंडीगढ़ में गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त को आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आयोजन गोल्फ क्लब की तरफ से करवाया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 12:58 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 12:58 PM (IST)
उड़न सिख मिल्खा सिंह की याद में चंडीगढ़ में गोल्फ टूर्नामेंट, 28 अगस्त से गोल्फ क्लब में शुरू होगी प्रतियोगिता
उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह। फाइल फोटो

विकास शर्मा, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह के सम्मान में उनके नाम से एक गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। यह टूर्नामेंट 28 अगस्त को आयोजित होगा। टूर्नामेंट का आयोजन गोल्फ क्लब की तरफ से करवाया जा रहा है।

मिल्खा सिंह का इसी साल पीजीआइ में  कोविड -19 के बाद होने वाले प्रभावों की वजह से 19 जून को देहांत हो गया था। एशियन गेम्स में चार मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाले मिल्खा सिंह को लोग बतौर एथलीट याद करते हैं, लेकिन एथलीट्स के अलावा मिल्खा सिंह बेहतरीन गोल्फर थे। एथलेटिक्स से रिटायरमेंट के बाद उन्हें अपना पूरा ध्यान गोल्फ पर लगाया था, वह नियमित रूप से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में जाकर गोल्फ खेलते थे।

मिल्खा सिंह थे गोल्फ क्लब की शान

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रेसिडेंट रविबीर सिंह ग्रेवाल का कहना है कि गोल्फ क्लब की तरफ से मिल्खा सिंह को श्रद्धाजंलि देने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। मिल्खा सिंह हमारे गोल्फ क्लब के सम्मानित सदस्य थे। वह रोज गोल्फ क्लब में पिछले 40 सालों से रोज खेलने आते थे, इतनी बड़ी हस्ती होने के बावजूद भी गोल्फ क्लब के हर सदस्य के साथ उनके परिवारिक संबंध थे। उनकी याद और उनके सम्मान और याद में यह टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट भविष्य में हर साल आयोजित किया जाएगा।

जीव मिल्खा बोले- यह पिताजी को सच्ची श्रद्धाजंलि

स्वर्गीय पद्मश्री मिल्खा सिंह के बेटे व प्रोफेशनल गोल्फर पद्मश्री जीव मिल्खा सिंह का कहना है कि यह मिल्खा परिवार के लिए बड़े सम्मान की बात है कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब मेरे पिता की याद में टूर्नामेंट आयोजित करवा रहा है। वह क्लब व टूर्नामेंट आर्गेनाइजिंग कमेटी के अभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह से प्ररेणा लेकर वह गोल्फर बने थे। वह शौकिया तौर पर गोल्फ खेलते थे, लेकिन खिलाड़ी होने के नाते वह अपने समय के इतने पक्के थे कि रोज गोल्फ क्लब जाकर  जरूर खेलते थे। आरएस मान, रणदीप नाभा, आलमगीर समेत कुछ अन्य गोल्फर उनके साथी थे, जिनके साथ वह रोज गोल्फ खेलते थे। गोल्फ के प्रति उनका जुनून देखते ही बनता था। उनके सम्मान में टूर्नामेंट का आयोजन उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि है। बता दें मिल्खा सिंह से पहले जीव मिल्खा के नाम पर भी पीजीटीआइ की तरफ से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में उनके नाम का टूर्नामेंट आयोजित होता है। स्वर्गीय मिल्खा सिंह व जीव मिल्खा सिंह खेल जगत की पहली बाप-बेटे की जोड़ी है, जिन्हें अपनी उपलब्धियों के लिए पद्मश्री सम्मान मिला है।

chat bot
आपका साथी