समलैंगिकों को भी बराबरी से जीने का हक : किरण खेर

चंडीगढ़: भाजपा सांसद किरण खेर ने बृहस्‍पतिवार को यहां समलैंगिकों के समर्थन में विवादास्‍पद बयान दे डाला। उन्‍होंने कहा कि समलैंगिकों को समाज में बराबरी के के साथ जीने का हक है, चाहे वह स्‍त्री हो या पुरूष। इससे चंडीगढ़ का माहौल गर्मा गया है और इस पर राजनीति तेज होने की संभावना है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 28 May 2015 08:55 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 09:40 PM (IST)
समलैंगिकों को भी बराबरी से जीने का हक : किरण खेर

चंडीगढ़: भाजपा सांसद किरण खेर ने बृहस्पतिवार को यहां समलैंगिकों के समर्थन में विवादास्पद बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि समलैंगिकों को समाज में बराबरी के के साथ जीने का हक है, चाहे वह स्त्री हो या पुरूष। इससे चंडीगढ़ का माहौल गर्मा गया है और इस पर राजनीति तेज होने की संभावना है।

उन्होंने इसके अलावा चंडीगढ़ से जुड़े कई मामलों पर अपनी राय रखी। उन्होंने चंडीगढ़ के लिए अलग से विधानासभा के बारे में कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। इसके लिए केंद्र शासित राज्य का दर्जा ही ठीक है। भारतीय जनता पार्टी की यही नीति है।

chat bot
आपका साथी