देर रात तक खुले पाए गए शहर के नामी Disko/Pub Bars, पिछले दरवाजे से होती थी एंट्री Chandigarh News

डीएसपी दिलशेर सिंह चंदेल के नेतृत्व में शहर के डिस्को/पब बार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पांच नामी डिस्को/पब बार जिलाधीश द्वारा बनाए नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 04 Aug 2019 04:55 PM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 09:23 AM (IST)
देर रात तक खुले पाए गए शहर के नामी Disko/Pub Bars, पिछले दरवाजे से होती थी एंट्री Chandigarh News
देर रात तक खुले पाए गए शहर के नामी Disko/Pub Bars, पिछले दरवाजे से होती थी एंट्री Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़।   शहर में रात को एक बजे के बाद डिस्को-बार चलाना मना है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ने इसके लिए आदेश भी जारी किए हुए। बावजूद इसके शहर में रोज डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेशों की उल्लंघन होता है। ऐसे में डीएसपी ईस्ट दिलशेर चंदेल के नेतृत्व में शनिवार देर रात यूटी पुलिस टीम ने शहर में पांच डिस्को-पबों पर रेड की। रात को एक बजे के बाद भी चल रहे इन पबों के मैनेजर और पार्टी के आयोजकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीम ने बीती शनिवार देर रात सेक्टर-26 और इंस्ट्रीयल एरिया फेस-1 स्थित कई पब और बार पर रेड की। इस दौरान पुलिस ने पाया कि यहां कई पब और बार में रात के निर्धारित किए गए 1 बजे के बाद भी पार्टी चल रही थी। इस दौरान पुलिस टीम के पास सभी पब और बार पर रेड करने की फोटो और विडियोग्राफी के भी इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा टीम ने सेक्टर-7 स्थित चंडी लैंड कैफ एंड लांज में पार्टी जारी थी, इंस्ट्रीयल एरियां फेज-1 स्थित एलांते मॉल में भी देर रात तक पार्टी चल रही थी। जिसके चलते पुलिस टीम ने सभी पब और बार के मैनेजर और आयोजकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कारवाई की है।

पिछले दरवाजे से निकलने की कोशिश की, वहां भी मिली पुलिस : जिस वक्त पुलिस टीम ने वहां पर रेड की पबों के मैनेजरों ने वहां मनोरंजन करने आए लोगों को पिछले दरवाजे से निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने पहले से ही पब को चारों तरफ से घेर लिया था। ऐसे में लोग पिछले दरवाजे से भी निकल पाए।


दैनिक जागरण ने भी उठाया मुद्दा
बीते 20 जुलाई की रात को दैनिक जागरण ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित बर्कले बिलिं्डग में खुले 10 डाउनिंग स्ट्रीट और बारकोड का रियलटी चेक किया थी। जहां पर रात एक बजे के बाद भी लीकर सर्व की जा रही थी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित पारा डिस्को, सेक्टर-26 स्थित प्लेग्राउंड क्लब और कल्चर बार पर रेड की और इनके मैनेजरों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था।

 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी