चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री क्लास एडमिशन, 80 सीटें खाली, 22 अगस्त तक आनलाइन करें अप्लाई

डीगढ़ के प्राइवेट और एडिड स्कूलों में एंट्री क्लास एडमिशन शुरू होने वाली है। इच्छुक स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने 16 से 22 अगस्त तक शहर के 18 प्राइवेट और एडिड स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 01:58 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 01:58 PM (IST)
चंडीगढ़ के प्राइवेट स्कूलों में एंट्री क्लास एडमिशन, 80 सीटें खाली, 22 अगस्त तक आनलाइन करें अप्लाई
शहर के 18 स्कूलों में करीब 80 ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें खाली हैं।

सुमेश ठाकुर, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के प्राइवेट और एडिड स्कूलों में एंट्री क्लास एडमिशन शुरू होने वाली है। इच्छुक स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने 16 से 22 अगस्त तक शहर के 18 प्राइवेट और एडिड स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। सत्र 2021-2022 के लिए एडमिशन की यह प्रक्रिया शिक्षा विभाग तीसरी बार करने जा रहा है, ताकि स्कूलों में 25 फीसद इकनोमिक्ल वीकर सेक्शन यानि गरीब बच्चों को दाखिला मिल सके। शहर के 18 स्कूलों में करीब 80 ईडब्ल्यूएस कोटे की सीटें खाली हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार 80 के करीब स्टूडेंट्स की सीटें प्राइवेट स्कूलों में खाली हैं, जिन्हें भरना प्राइवेट स्कूलों के लिए चुनौती बन गया है।

शिक्षा विभाग ने जारी किया आनलाइन गूगल लिंक, ऐसे करें अप्लाई

प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए शिक्षा विभाग ने अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLScm8FpYQEy93xsDeES9MJg34U8QP4yBXmZnJ2pTm2nL5QSBkQ/viewform जारी किया है। इस लिंक को ओपन कर एडमिशन के लिए पूरा ब्यौरा भरना होगा। इसपर स्टूडेंट का नाम, पिता का नाम सहित जन्मतिथि और बच्चे की फोटो सहित स्कूल और बच्चे की घर की दूरी का ब्यौरा भी भरकर जमा कराना होगा। एडमिशन के लिए अप्लाई करने के समय अभिभावकों को खुद की आय का भी ब्यौरा देना होगा। अभिभावक की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। यदि अभिभावक की आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक है तो भी वह एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर सकता। इसके अलावा यदि बच्चा 60 फीसद तक दिव्यांग है तो उसका फिजिकल सर्टिफिकेट गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल सेक्टर-32 से बना हुआ होना चाहिए। जिसके आधार पर स्टूडेंट को एडमिशन मिलेगा।

नवंबर 2020 के बाद मई 2021 और अब अगस्त में एडमिशन का प्रयास

प्राइवेट और एडिड स्कूलों में एडमिशन नवंबर-दिसंबर में शुरू होता है और जनवरी में ड्रा की प्रक्रिया के द्वारा एडमिशन दिया जाता है। फरवरी में फीस जमा होने के बाद अप्रैल में नए सत्र की शुरुआत होती है, लेकिन इस बार कोरोना के चलते पहले विभाग ने एडमिशन के लिए पोर्टल नवंबर-दिसंबर 2020 में खोला, उसके बाद खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया मई 2021 में भी की गई और अब अगस्त में अंतिम मौका एडमिशन के लिए जारी किया है।

chat bot
आपका साथी