Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट में धान की सीधी बिजाई व किसानों के आंदोलन पर चर्चा

Punjab Cabinet Meeting पंजाब की कैबिनेट की बैठक मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में हुई। इस बैठक में राज्‍य में धान की सीधी बिजाई पर चर्चा हुई और इस कदम को मंजूर गई। इसके साथ चंडीगढ़ - मोहाली बार्डर पर किसानों के धरने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 18 May 2022 01:03 PM (IST) Updated:Wed, 18 May 2022 02:19 PM (IST)
Punjab Cabinet Meeting: पंजाब कैबिनेट में धान की सीधी बिजाई व किसानों के आंदोलन पर चर्चा
पंजाब कैबिनेट में भाग लेते मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और अन्‍य मंत्री। (स्रोत- पंजाब डीपीआर)

चंडीगढ़, जेएनएन। Punjab Cabinet Meeting: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की अध्‍यक्षता में आज यहां राज्‍य कै‍बिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में राज्‍य में धान की सीधी बिजाई को लेकर चर्चा की गई और राज्‍य सरकार के इस बारे में उठाए गए कदम को मंजूरी दी गई। इसके साथ चंडीगढ़ - मोहाली बार्डर पर किसानों के मोर्चा लगाने के मुद्दे पर भी विचार -विमर्श हुआ। बैठक में अन्‍य कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 

राज्‍य कैबिनेट की बैठक में किसानों से अपील की गई कि वे धान की सीधी बिजाई करेंं। इससे पानी की बचत होगी और पंजाब में नीचे गिर रहे भूजल स्‍तर मेंं सुधार करने में मदद मिलेगी। बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी।   

ਅੱਜ ਮੰਤਰੀ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਨਾਲ ਅਹਿਮ ਕੈਬਨਿਟ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ...ਝੋਨੇ ਦੀ ਸਿੱਧੀ ਬਿਜਾਈ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ₹1500 ਪ੍ਰਤੀ ਏਕੜ ਸਹਾਇਤਾ ਰਾਸ਼ੀ ਵਜੋਂ ਦੇਣ ਦੇ ਫ਼ੈਸਲੇ ਨੂੰ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਦਿੱਤੀ

ਪਾਣੀ ਦੀ ਲੋੜ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸਿੱਧੀ ਬਿਜਾਈ ਨੂੰ ਅਪਣਾਈਏ..ਸਾਥੀ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰੀਏ। ਧਰਤੀ-ਪਾਣੀ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਹੰਭਲਾ ਮਾਰੀਏ pic.twitter.com/2tR6IXLrBc

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 18, 2022

भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा- आज मंत्रियों के साथ कैबिनेट की अहम बैठक हुई। आइए पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सीधी बुवाई को अपनाएं, अपने साथी किसानों को भी प्रेरित करें। आइए जमीन और पानी बचाने के लिए लड़ें। 

 बता दें कि पंजाब में भूजल स्‍तर लगातार नीचे जा रहा है और यह चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। ऐसे में राज्‍य सरकार ने धान की खेती में सुधार लाने के लिए कदम उठाया है। राज्‍य के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों किसानों से धान की रोपाई करने की बजाए सीधे इसकी बिजाई करने की अपील की थी।

भगवंत मान ने कहा था कि इससे धान की खेती मेंं कम पानी लगेगा और किसानों के लिए खेती सस्‍ती भी होगी। इसके साथ ही सीएम भगवंत मान ने धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये के हिसाब से सहायता राशि देने की घोषणा की थीी।       

Koo App

chat bot
आपका साथी