आज से शुरू होगी दुबई के लिए सीधी फ्लाइट

विकास शर्मा चंडीगढ़ दो महीने के अंतराल के बाद शनिवार को एक बार फिर चंडीगढ़ इंटर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Feb 2020 06:08 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:07 AM (IST)
आज से शुरू होगी दुबई के लिए सीधी फ्लाइट
आज से शुरू होगी दुबई के लिए सीधी फ्लाइट

विकास शर्मा, चंडीगढ़ : दो महीने के अंतराल के बाद शनिवार को एक बार फिर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो रही है। गौरतलब है कि धुंध के कारण इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी दुबई जाने वाली फ्लाइट 15 दिसंबर से रद कर थी। पूरे दो महीने के बाद अब यह फ्लाइट शनिवार से दोबारा इसी रूट पर शुरू होगी। यह फ्लाइट रोजाना शाम चार बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी और शाम 6.40 बजे दुबई एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। वहीं दुबई एयरपोर्ट से यह फ्लाइट सुबह 6.10 बजे उड़ान भरेगी और 11 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद चंडीगढ़ से इंटरनेशनल उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स की संख्या दो हो गई है। इसके अलावा एयरपोर्ट से एयर इंडिया की शारजाह के लिए सीधी फ्लाइट है। यात्रियों का बचेगा पैसा और समय

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता प्रिस ने बताया कि इस फ्लाइट्स के शुरू होने से दुबई जाने वाले यात्रियों को खासा फायदा होगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले दुबई जाने वाले यात्रियों को दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी पड़ती थी, जिस वजह से उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। 30 मार्च से हैदराबाद के लिए दो नई फ्लाइट्स

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए गो एयर व इंडिगो एयरलांयस की तरफ से दो नई फ्लाइट्स 30 मार्च से शुरू हो रही है। विमानन कंपनी ने इनकी बुकिग भी शुरू कर दी है। गोएयर की फ्लाइट संख्या जी8 -514 चंडीगढ़ से रोजाना दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.30 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। वहीं हैदराबाद यह फ्लाइट संख्या जी8 - 513 सुबह 9.05 बजे उड़ान भरेगी और 11:35 बजे चंडीगढ़ पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लैंड करेगी। इसी रूट पर इंडिगो एयरलांयस ने भी नई फ्लाइट शुरू की है। इंडिगो की नई फ्लाइट संख्या 6ई-269 हैदराबाद से दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगी और 2.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से फ्लाइट 6ई-274 दोपहर 2.50 बजे उड़ान भरेगी और शाम को 5.20 बजे हैदराबाद में लैंड होगी। गौरतलब है कि अब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हैदराबाद के चंडीगढ़ से तीन फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।

chat bot
आपका साथी