नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी हावी, गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा

चंडीगढ़ भाजपा में सांसद किरण खेर वर्तमान भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का गुट है। तीनों एक-दूसरे की टांग खींचने में लगे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 10:52 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 12:55 PM (IST)
नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी हावी, गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा
नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी हावी, गुटों ने एक-दूसरे के खिलाफ खोला मोर्चा

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नुयुक्ति के लिए हाईकमान ने मंथन शुरू कर दिया है लेकिन इसके साथ ही शिकायतों का दौर भी शुरू हो गया है। गुट एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखित शिकायत दे रहे हैं। चंडीगढ़ भाजपा में सांसद किरण खेर, वर्तमान भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, और पूर्व सांसद सत्यपाल जैन का गुट है। जैन गुट की ओर से पिछले साल जब देवेश मोदगिल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया था ताे उस समय आशा जसवाल ने बगावत करते हुए निर्दलीय तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया था।

आशा जसवाल का साथ पूर्व मेयर अरुण सूद ने भी दिया था। ऐसे में जैन गुट इस मामले को भुनाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष ले गया है ताकि इस बार टंडन गुट की ओर से नया अध्यक्ष न बन जाए। पूर्व सांसद सत्यपाल जैन देवेश मोदगिल को नया भाजपा अध्यक्ष बनाना चाहते हैं जबकि सांसद किरण खेर सतिंदर सिंह के लिए लॉबिंग कर रही हैं। टंडन गुट चंद्रशेखर को भाजपा अध्यक्ष बनाने के लिए लॉबिंग कर रहा है। टंडन गुट ने भी पूर्व सांसद सत्यपाल जैन के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।

दस साल से अध्यक्ष हैं संजय टंडन

टंडन गुट किसी भी सूरत में देवेश मोदगिल को नया अध्यक्ष नहीं बनना देखना चाहता। टंडन गुट चाहता है कि 20 दिसंबर से पहले ही नया अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाए ताकि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद संजय टंडन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अडस्टमेंट हो जाए। संजय टंडन पिछले दस साल से चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान है। टंडन गुट सांसद किरण खेर गुट के सतिंदर सिंह के भी फेवर में नहीं है। टंडन गुट की ओर से रवि शर्मा, शक्तिदेव शाली, राज किशोर, पूर्व मेयर आशा जसवाल और अरुण सूद का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदारों में शामिल है।

chat bot
आपका साथी