एडवाइजर परिदा को प्रशासक की सलाह, फ्रंटलाइन फाइटर्स के लिए केंद्र सरकार से करें मुआवजे की मांग

हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-48 हॉस्पिटल को भी आपात स्थिति के लिए तैयार किया गया है। बाकी सभी अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 07:51 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 09:53 AM (IST)
एडवाइजर परिदा को प्रशासक की सलाह, फ्रंटलाइन फाइटर्स के लिए केंद्र सरकार से करें मुआवजे की मांग
एडवाइजर परिदा को प्रशासक की सलाह, फ्रंटलाइन फाइटर्स के लिए केंद्र सरकार से करें मुआवजे की मांग

चंडीगढ़, जेएनएन। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, पुलिस, सफाई कर्मी और कोरोना की लड़ाई में फ्रंटलाइन पर रहने वाले स्टाफ को अनहोनी की स्थिति में मुआवजा उपलब्ध कराने का मामला केंद्र सरकार के सामने उठाया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने एडवाइजर मनोज कुमार परिदा को यह मामला उठाने की सलाह दी है। फ्रंट लाइन फाइटर्स को ज्यादा रिस्क रहता है। इसलिए उनके भविष्य को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है।

हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि सेक्टर-48 हॉस्पिटल को भी आपात स्थिति के लिए तैयार किया गया है। बाकी सभी अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। प्रशासक बदनौर ने डीसी मंदीप बराड़ को रेडक्रॉस के लिए दो नई एंबुलेंस खरीदना सुनिश्चित करने के आदेश दिए। डीजीपी संजय बेनिवाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर हेटफुल कैंपेन चलाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस कफ् र्यू का सख्ती से पालन करा रही है।

वार्ड ब्वॉय और सिक्योरिटी कर्मी रुक सकते हैं पंचायत भवन

डॉक्टरों के लिए प्रशासन ने सेक्टर-24 स्थित होटल पार्क व्यू को खोल रखा है। वह डॉक्टर जो इंफेक्शन के डर से घर जाना ठीक नहीं समझते वह यहां रुक सकते हैं। उन्हें ठहरने और दिन में आराम करने के लिए भी यह होटल है। इसमें उनके खाने की व्यवस्था भी प्रशासन ने की है। वहीं हॉस्पिटल के वार्ड ब्वॉय और सिक्योरिटी कर्मियों के लिए सेक्टर-18 स्थित पंचायत भवन को खोला गया है। यह स्टाफ पंचायत भवन में रुक सकता है। उन्हें यह सुविधा निशुल्क मिलेगी।

53 हजार पैकेट बांटे

डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि जरूरतमंदों को 53520 फूड पैकेट बांटे गए हैं। गांव फैदा में अतिरिक्त दो हजार राशन पैकेट वितरित किए गए हैं। फाइनेंस सेक्रेटरी एके सिन्हा ने बताया कि बैंक और एडीएम डिमांड के हिसाब से ऑपरेट हो रहे हैं। लेबर डिपार्टमेंट इंडस्ट्री और फेक्टरी ऑनर से संपर्क कर लेबर की सेलरी दिलवाने में मदद कर रहा है। दस हजार लेबर को उनके पैसे मिल भी चुके हैं। बाकी को भी जल्द यह मिल जाएंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी