चंडीगढ़ में कर्फ्यू की पाबंदी, वर्कशॉप के अंदर चल रहा काम, छह कर्मचारी राउंडअप, दो मैनेजर गिरफ्तार

चंडीगढ़ में कर्फ्यू के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में एक वर्कशाप के शटर बंद कर कुछ कर्मचारी काम कर रहे थे। पुलिस ने रेड कर वर्कशाप से पांच से छह कर्मचारियों को राउंडअप किया और मैनेजर को किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 21 May 2021 09:29 AM (IST) Updated:Fri, 21 May 2021 09:29 AM (IST)
चंडीगढ़ में कर्फ्यू की पाबंदी, वर्कशॉप के अंदर चल रहा काम, छह कर्मचारी राउंडअप, दो मैनेजर गिरफ्तार
वर्कशाप के दोनों मैनेजर को थाने ले जाती पुलिस।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोलने के अलावा अन्य किसी भी तरह की दुकानें खोलने पर रोक है। बावजूद इसके इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित सीएम ऑटो सेल्स वर्कशॉप का शटर बंद कर अंदर 5 से 6 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी कर्मचारियों सहित वर्कशाप के दोनों मैनेजर नरेश और रघुवीर को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने दोनों मैनेजर के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद जमानत पर छोड़ा गया। पुलिस विभाग की तरफ से सीएम ऑटो सेल्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र डीसी को लिखा जाएगा।

इंडस्ट्रियल एरिया थाना के एसएचओ हरमिंदर जीत सिंह को सूचना मिली कि सीएम ऑटो वर्कशॉप के अंदर कर्मचारी काम कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को वर्कशाप का गेट और शटर बंद मिले। जब शटर खोला गया तो अंदर पांच से छह कर्मचारी काम कर रहे थे। कर्मचारियों ने बताया कि वे काम करने नहीं आये थे, जबकि इंश्योरेंस कंपनी के क्लेम की अवधि पूरी होने की वजह से दस्तावेज निकालने आए थे। पुलिस ने मामले में जिम्मेदार दोनों मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की है।

पार्क में खेला जा रहा था सट्टा, पुलिस ने पकड़ा

 कोरोना कर्फ्यू में बेवजह बाहर निकलने पर पाबंदी के बावजूद कुछ लोग सट्टा खेल रहे थे। सेक्टर-24 चौकी पुलिस ने एरिया में तीन लोगों को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पुलिस ने 38 हजार 20 रुपये बरामद किया। वही, मलोया थाना पुलिस ने एरिया में एक आरोपित को गिरफ्तार कर 1520 रुपये जब्त किया। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 39 हजार 540 रुपये जब्त किया है।

सेक्टर-24 चौकी प्रभारी रवदीप को सूचना मिली कि सेक्टर-25 पार्क में कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर सट्टा खेल रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के साथ पहुंच आरोपित बलटाना के रहने वाले सतीश कुमार, सेक्टर-25 के रहने वाले सुरज और अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कर्मियों को देखकर कुछ लोग भाग मौके से भाग गए, जबकि तीनों आरोपितों को दबोच लिया गया।

वहीं, मलोया थाना पुलिस ने सेक्टर-38 वेस्ट के रहने वाले संजीव को सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उसे रामलीला ग्राउंड के समीप सार्वजनिक स्थान पर सट्टा लगाते गिरफ्तार किया। आरोपित संजीव के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट के साथ धारा 188 के तहत भी कानूनी कार्रवाई की गई।

chat bot
आपका साथी