कांग्रेस सांसद दूलो ने अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा-सीएम की जानकारी में बिक रही अवैध शराब

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शमशेर दूलो ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाया कि राज्य में उनकी जानकारी में ही अवैध शराब बिक रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 22 Jun 2020 01:55 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jun 2020 01:55 PM (IST)
कांग्रेस सांसद दूलो ने अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा-सीएम की जानकारी में बिक रही अवैध शराब
कांग्रेस सांसद दूलो ने अमरिंदर पर साधा निशाना, कहा-सीएम की जानकारी में बिक रही अवैध शराब

जेएनएन, चंडीगढ़। अब कांग्रेस के अपने ही राज्यसभा सदस्य ने अवैध शराब तस्करी मामले में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार को घेरा। पार्टी के राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दूलो ने कहा कि पंजाब में कैप्टन की जानकारी में अवैध शराब बिक रही है। कैप्टन ने इसे खुद ही स्वीकार किया है।

दूलो ने कहा कि अब अवैध शराब की बिक्री को लेकर एसआइटी का गठन करके मुख्यमंत्री लोगों की आखों में धूल झोंकने कोशिश कर रहे हैंं, क्योंकि इस कमेटी का चेयरमैन सुखबिंदर सिंह सरकारिया को बनाया गया है, जो कि खुद ही एक शराब कारोबारी थे। दूलो ने कहा कि जब मैं एक्साइज एंड टैक्ससेशन मिनिस्टर था तब बतौर ठेकेदार सरकारिया मुझसे मिलने आते थे। दूलो ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा है।

दूलो ने कहा कि अकाली दल के राज जे ज्यादा कैप्टन के राज में नशा बिक रहा है, जबकि कैप्टन ने हाथ मे गुटखा साहिब के लेकर 4 सप्ताह में नशा खत्म करने का वादा किया था। दूलो का कहना है कि मुख्यमंत्री केंद्र से 80,000 करोड़ रुपये मांग रहे हैंं, जबकि पंजाब में करोड़ोंं रुपये की लूट चल रही है। मुख्यमंत्री की जानकारी के बगैर पंजाब में अवैध शराब के कारखाने नहीं चल सकते हैं।

दूलो ने कहा कि मुख्यमंत्री अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उनके कारनामों पर पर्दा डालने को कोशिश कर रहे हैं। कैप्टन ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। दूलो से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने इसकी जानकारी पार्टी हाईकमान को दी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने जानकारी दी है। सोनिया गांधी को भी उन्होंने पत्र लिखा है कि पंजाब को कंट्रोल किया जाए। 

यह भी पढ़ें : कनाडा में डूबने से एक और युवक की मौत, सात दिन में तीसरा पंजाबी युवक बीच में डूबा

यह भी पढ़ें : घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले राजेंद्र गोयल पंचतत्व में विलीन, गावस्कर भी डरते थे उनकी फिरकी से

यह भी पढ़ें : चीन सीमा पर बलिदान हुए गुरतेज सिंह के पिता बोले, चीन पर कड़ी कार्रवाई करे भारत

यह भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूलों ने सरकार से मांगा आर्थिक पैकेज, छह लाख शिक्षकों का वेतन, लोन की किस्तों की दी दुहाई

chat bot
आपका साथी