पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में निष्पक्ष चुनाव के लिए पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Tue, 27 Sep 2016 01:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Sep 2016 01:48 PM (IST)
पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर राज्यपाल से मिले कांग्रेसी

चंडीगढ़ (वेब डेस्क)। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुनील जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेसी राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मिले। उन्होंने कहा कि राज्य में अकाली-भाजपा सरकार के रहते हुए निष्पक्ष चुनाव नहीं करवाए जा सकते, इसलिए यहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

जाखड़ ने राज्यपाल को मांग पत्र सौपते हुए मांग की कि पंजाब में तब तक स्वच्छ चुनाव नहीं हो सकते जब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगता। पंजाब में पुलिस का सियासीकरण हो चुका है। यहां तक कि डीजीपी के पास भी कोई अधिकार नहीं हैैं।

बाद में, पत्रकारों से बातचीत में जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार दलित बच्चों के लिए आने वाली स्कॉलरशिप राशि का दुरुपयोग कर रही है। चौथे फ्रंट की कांग्रेस के साथ बात होने के मामले में उन्होंने कहा की इस संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है। अगर कोई बात है तो वो राहुल गांधी के स्तर पर होगी। इस दौरान उनके साथ पार्टी के 13 विधायक मौजूद थे।

पढ़ें : पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी का साथ दे सकते हैैं कॉमेडियन कपिल!

chat bot
आपका साथी