एडवाइजर धर्मपाल से मिले शहर के व्यापारी, बोले- पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी लागू की जाए OTS Scheme

उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल सलाहकार धर्म पाल को भी मिला। मंडल के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने सलाहकार से मांग की कि पंजाब सरकार की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी ओटीएस स्कीम को लागू किया जाए ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 11:35 AM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 11:35 AM (IST)
एडवाइजर धर्मपाल से मिले शहर के व्यापारी, बोले- पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी लागू की जाए OTS Scheme
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के व्यापारी संगठन की मांग है कि सेल्स टैक्स, वैट और सेंट्रल सेल्स टैक्स के अधीन पुराने लंबित केसों को जल्द से जल्द निपटाए जाए, ताकि शहर के व्यापारियों को राहत दी जा सके। हाल ही में इस मामले में उद्योग व्यापार मंडल चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल सलाहकार धर्म पाल को भी मिला। उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद जैन ने कहा कि व्यापारियों की सेल्स टैक्स से पुराने मामलों के निपटाने के लिए डीम्ड एसेसमेंट स्कीम की मांग लंबे समय से पेंडिंग है। पंजाब सरकार जीएसटी लागू होने से पहले के सेल टैक्स, वैट व सेंट्रल सेल्स टैक्स के पुराने केसों के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम लागू कर चुकी है। इसी तरह की स्कीम चंडीगढ़ में भी लागू की जाए।

जैन का दावा है कि सलाहकार ने आश्वासन दिया है कि इस बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा। कैलाश जैन ने सलाहकार को बताया कि चंडीगढ़ में पंजाब सेल्स टैक्स एक्ट लागू है और पंजाब की तर्ज पर ही फैसले लिए जाते हैं। इसलिए पंजाब सरकार द्वारा सेल्स टैक्स के पुराने मामलों के निपटारे के लिए लाई गई ओटीएस स्कीम को चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी अडॉप्ट किया जाना चाहिए। यह स्कीम यहां भी लागू की जानी चाहिए, इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। सलाहकार ने इस मांग पर सहमति जताई है और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

व्यापारियों को हैं कई उम्मीदें

शहर के व्यापारियों को सलाहकार से काफी उम्मीदें हैं। व्यापारियों ने शहर में अलॉटमेंट वाली कमर्शियल प्रॉपर्टी की ट्रांसफर पर अनर्जित प्रोफिट के रूप में ली जा रही भारी भरकम ट्रांसफर फीस के बारे में बताया और इसे नाजायज बताते हुए वापस लिए जाने की मांग की। व्यापारी नरेश जैन ने बूथों में स्टोरेज के लिए ऊपर की मंजिल बनाने की अनुमति दिए जाने की मांग की। व्यापारियों ने प्रशासन को आश्वासन दिलाया कि शहर के व्यापारियों ने  हमेशा प्रशासन को सहयोग दिया है और आगे भी देते रहेंगे। इसके बदले वे सरकार से भी व्यापारियों के प्रति  सकारात्मक रवैया अपनाकर राहत की उम्मीद करते हैं।

chat bot
आपका साथी