चंडीगढ़ में ठहरने के लिए होटल से सस्ता मिलेगा रूम, कम दाम में मिलेगा लग्जरी होटल जैसा कमरा

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ आ रहे हैं या आ चुके हैं और रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे हैं तो एक बार यह विकल्प भी देख लें। महंगे होटल जैसी सुविधाएं आपको यहां के डीलक्स रूम में मिल जाएंगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 04:41 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 04:41 PM (IST)
चंडीगढ़ में ठहरने के लिए होटल से सस्ता मिलेगा रूम, कम दाम में मिलेगा लग्जरी होटल जैसा कमरा
चंडीगढ़ में कम दाम में लग्जरी होटल रूम जैसी सुविधा मिलेगी। सांकेतिक चित्र

बलवान करिवाल, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ आ रहे हैं या आ चुके हैं और रुकने के लिए होटल ढूंढ रहे हैं तो एक बार यह विकल्प भी देख लें। महंगे होटल जैसी सुविधाएं आपको यहां के डीलक्स रूम में मिल जाएंगी। पुराना पंचायत भवन अब नया स्वरूप ले चुका है। यह अब यूटी स्टेट गेस्ट हाउस बन चुका है।

सेक्टर-18 स्थित पंचायत भवन का कायाकल्प कर इसे स्टेट गेस्ट हाउस में बदला जा चुका है। अंदर के साथ इसके बाहरी स्वरूप को भी पूरी तरह से बदलकर आकर्षक बनाया गया है। पंचायत भवन लिखे बोर्ड तक हटा दिए गए हैं। अब यहां अच्छे लग्जरी डिलक्स रूम और बड़े कांफ्रेंस हॉल उपलब्ध रहेंगे।

महंगे होटल से सस्ता मिलेगा रूम

अभी तक चंडीगढ़ में सेक्टर-6 सुखना लेक रोड पर यूटी स्टेट गेस्ट हाउस था। कई बार इसकी उपलब्धता नहीं होने पर कार्यक्रम करने या गेस्ट के लिए कमरे उपलब्ध नहीं होने की परेशानी रहती थी। लेकिन अब ऐसी कोई दिक्कत नहीं रहने वाली। पंचायत भवन को यूटी गेस्ट हाउस बनाकर अच्छा रेवेन्यू जेनरेट करने की तैयारी है। यहां कमरों को तो होटल जैसा लग्जरी बनाया गया है। लेकिन रेट होटल से कम होंगे। जिससे लोग माउंट व्यू और शिवालिक व्यू के महंगे कमरे न ले पाने पर इस नए गेस्ट हाउस में रुक सकें।

डाइनिंग हाल के साथ फर्नीचर भी यूटी गेस्ट हाउस जैसा

बिल्डिंग की फ्रंट लुक को पूरी तरह से बदल कर आकर्षक बनाया गया है। पहले पंचायत भवन की हालत देखकर न तो कोई अच्छी कांफ्रेंस यहां होती थी और न ही गेस्ट रुकना पसंद करते थे। लेकिन अब इसको सेक्टर-6 यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर ही डेवलप किया गया है। सामान्य कमरों को डीलक्स बनाया गया है। किचन और डाइनिंग हाल के साथ फर्नीचर भी यूटी गेस्ट हाउस जैसा ही लगाया गया है। यहां दो कांफ्रेंस हाल भी बनाए गए हैं। एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट का काम चल रहा है।

यह सुविधाएं मिलेंगी

गेस्ट हाउस-2 में दो बड़े कांफ्रेंस हाल तैयार किए गए हैं। बड़े सेमिनार व कांफ्रेंस का आयोजन इनमें हो सकेगा। सभी ऑर्डिनरी रूम को डीलक्स कैटेगरी का बनाया गया है। पूरी बिल्डिंग की चारों तरफ लैंडस्केपिंग और ग्रीनरी बढ़ाई गई है। कमरों के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इनकी संख्या 36 से बढ़ाकर 50 तक की गई है। एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट भी बनाने की तैयारी है। बड़े हॉल को अब सेल व आउटलेट रेंट पर नहीं देने की तैयारी है।

chat bot
आपका साथी