पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, दो दर्जन गिरफ्तार

चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-35 लाइट पॉइंट पर गिरफ्तार कर लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 24 Jun 2020 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 24 Jun 2020 07:32 PM (IST)
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, दो दर्जन गिरफ्तार
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ युवा कांग्रेस का अर्धनग्न प्रदर्शन, दो दर्जन गिरफ्तार

चंडीगढ़, जेएनएन। पेट्राेल और डीजल के बढ़े हुए दामों को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न विरोध प्रदर्शन किया है। इसका नेतृत्व प्रभारी मुकेश कुमार व अध्यक्ष लव कुमार ने किया। उनकी अगुआई में रोष मार्च सेक्टर 35 स्थित कांग्रेस भवन से शरू किया। इस दौरान सभी वाहनों काे रस्सियों से खींचते हुए भाजपा भवन की चल पड़े। हालांकि रास्ते में पुलिस से उनकी तीखी झड़प हुई। पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सेक्टर-35 लाइट पॉइंट पर गिरफ्तार कर लिया।

इस मौके पर प्रभारी शीशपाल खैरवाल ने युवाओं को संबोधित करते हुऐ कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीति स्पष्ट न होने के कारण जनता को मंहगाई से जो राहत जनता को मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल पा रही है। जनता को मिलने वाले लाभ से मोदी सरकार टैक्स के नाम पर अपनी तिजोरी भर रही है।

चंडीगढ़ में बुधवार को बढ़ी तेल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युवा कांग्रेस के सदस्य।

उप-प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें बढ़ाकर मध्यम वर्ग और गरीबों की खुशियां छीन ली हैं। भाजपा ने सस्ता राशन, कम कीमत पर तेल और गरीब आदमी को अच्छे दिन लाने का वादा कर वोट बटोरे थे, अब ये सभी वादे झूठे निकले हैं। भाजपा के नेताओं ने चुनाव के पहले अच्छे दिनों को लाने का लोगो से बादा किया था लेकिन अब तो लोग एक-एक दिन मुश्किल से काट रहे हैं। कर्मचारी, व्यापारी, उद्योगपति और श्रमिक व कामकाजी वर्ग सभी सरकार की गलत नीतियों से परेशान हैं। अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि केंद्र की इस झूठी सरकार के खिलाफ चंडीगढ़ युवा कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। आने वाले समय में भी प्रदर्शन जारी रहेंगे।

चंडीगढ़ में अर्धनग्न प्रदर्शन के दौरान युवा नेताओं को गिरफ्तार करके ले जाती हुई यूटी पुलिस।

इस मौके पर महासचिव आशीष गजनवी, अभिषेक शर्मा, सचिव रवि पराशर, दीपक लुबाना, साहिल दुबे, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर विनायक बंगिया, अधिवक्ता नूतन, बलकार सिंह विक्टर, सुनील यादव, जिला-1 उप प्रधान धीरज गुप्ता, नरिंदर गांधी, जिला-2 उप प्रधान उमेश कुमार, सचिव सुखदेव सिंह, शानू खान, जीशान खान, डेनिश अली, आसिफ अली, सुखदेव भूरिया, सनी, कैलाश, अजय, राहुल, अहमद आदि युवा नेता मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी