चंडीगढ़ की महिला इंस्पेक्टर रीना यादव को संयुक्त राष्ट्र मेडल सम्मान Chandigarh News

दक्षिणी सूडान के जुबा में सम्मानित होने वाली इंस्पेक्टर रीना यादव ने सन 1992 में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर चंडीगढ़ पुलिस ज्वाइन किया था।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 01:01 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 01:01 PM (IST)
चंडीगढ़ की महिला इंस्पेक्टर रीना यादव को संयुक्त राष्ट्र मेडल सम्मान Chandigarh News
चंडीगढ़ की महिला इंस्पेक्टर रीना यादव को संयुक्त राष्ट्र मेडल सम्मान Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। दक्षिणी सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत सराहनीय सेवाओं के लिए चंडीगढ़ पुलिस की महिला इंस्पेक्टर रीना यादव को संयुक्त राष्ट्र मेडल से सम्मानित किया गया। इस बार अलग-अलग स्टेट की पांच भारतीय महिला पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान मिला है।

इसमें चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर रीना यादव, महाराष्ट्र पुलिस में डीएसपी गोपिका जहागिरदार, एमएचए में डीएसपी भारती सामांत्रे, एमएचए में इंस्पेक्टर रागिनी कुमारी और राजस्थान पुलिस में एएसपी कमल शेखावत शामिल हैं। इन अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र प्रावधानों के तहत दक्षिणी सूडान में संघर्ष के दौरान नागरिकों की बेहतरीन सुरक्षा की थी।

दक्षिणी सूडान के जुबा में मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मिशन में मेडल परेड के दौरान सम्मानित होने वाली इंस्पेक्टर रीना यादव ने सन 1992 में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर चंडीगढ़ पुलिस ज्वाइन किया था। वह लॉ क्वालीफाइड हैं और सन 1994-95 के बीच भोपाल में होने वाले लॉ इंडिया पुलिस ड्यूटी में मेडल प्राप्त कर चुकी हैं। इंस्पेक्टर रीना यादव स्टेट अवॉर्ड भी प्राप्त कर चुकी हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी