चंडीगढ़ में खुलेगा नौकरियों का पिटारा: लेक्चरर्स, हेडमास्टर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की होगी भर्ती

सूत्रों के अनुसार 2019 में शिक्षा विभाग में एसएसए (सर्व शिक्षा अभियान) शिक्षकों के करीब 850 पदों पर रिक्रूटमेंट करने वाली एजेंसी निट्टर को यह जिम्मेदारी मिल सकती है।

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 08:48 AM (IST)
चंडीगढ़ में खुलेगा नौकरियों का पिटारा: लेक्चरर्स, हेडमास्टर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की होगी भर्ती
चंडीगढ़ में खुलेगा नौकरियों का पिटारा: लेक्चरर्स, हेडमास्टर्स और नॉन टीचिंग स्टाफ की होगी भर्ती

चंडीगढ़ [डॉ. सुमित सिंह श्योराण]। कोरोना काल में एक तरफ प्राइवेट सेक्टरो में नौकरियां लगातार खत्म हो रही हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी की तलाश में बैठे युवाओं के लिए जल्द खुशखबरी मिलने वाली है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर रेगुलर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग (स्कूल) और हायर एजुकेशन (कॉलेज) स्तर पर 200 से अधिक पदों पर रेगुलर भर्ती करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों में 100 के करीब लेक्चरर, आठ हेडमास्टर, सरकारी कॉलेजों में नॉन टीचिंग के 200 से अधिक पद शामिल हैं। देशभर के युवा इन पदों पर आवेदन कर सकेंगे। रेगुलर पदों पर भर्ती की रूपरेखा को अंतिम रुप दिया जा रहा है। दिसंबर 2020 तक सभी पदों को भरने का टारगेट है। भर्ती प्रकिया को लेकर अधिकारियों की कई दौर की मीटिंग हो चुकी है। अब सिर्फ रिक्रूटमेंट एजेंसी पर फाइन मुहर लगनी बाकी है।

सूत्रों के अनुसार 2019 में शिक्षा विभाग में एसएसए (सर्व शिक्षा अभियान) शिक्षकों के करीब 850 पदों पर रिक्रूटमेंट करने वाली एजेंसी निट्टर को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। बीते 20 साल में पहली बार शिक्षकों के पदों पर भर्ती में कोई विवाद नहीं हुआ था। सब सही रहा तो अगस्त तक भर्ती से जुड़ा विज्ञापन जारी हो जाएगा। 27 साल बाद 96 रेगुलर लेक्चरर्स की भर्ती चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 1991 के बाद से रेगुलर लेक्चरर्स के पदों पर नियुक्ति नहीं हुई है। शिक्षा विभाग स्कूल कैडर के 96 लेक्चरर्स पद पर भर्ती करेगा। लेक्चरर्स के 83 पद विभिन्न विषयों के और 13 पद वोकेशनल के होंगे। बी क्लास इन पदों पर नियुक्ति लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगी। परीक्षा को लेकर रिक्रूटमेंट एजेंसी से बातचीत जारी है। सरकारी स्कूलों में एसएसए के तहत आठ हेडमास्टरों की नियुक्ति की जाएगी। सरकारी स्कूलों में लेक्चररों के 534 पदों में से इस समय 448 पदों पर ही शिक्षक नियुक्त हैं। उनमें भी काफी लेक्चरर कांट्रेक्ट और पार्टटाइम हैं।

सरकारी कॉलेजों में 70 पदों पर भर्ती

चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेजों में भी नौकरी का अच्छा मौका है। करीब 70 विभिन्न पदों पर रेगुलर भर्ती की तैयारी है। जानकारी के अनुसार इन पदों में हॉस्टल नर्स (2), सीनियर लैब अटेंडेंट (40) तबला इंस्ट्रक्टर (8) ड्राइवर(2) टेक्नोलॉजिस्ट (1) फिल्म आपरेटर(2) और लाइब्रेरी रिस्टोरर के आठ पद शामिल हैं। सभी पदों पर भर्ती प्राइवेट रिक्रूटमेंट एजेंसी से ही करवाई जाएगी। उधर, यूटी के पीडब्ल्यूडी विभाग में भी बड़े स्तर पर जेई स्तर पर भर्ती की तैयारी है। जेई इलेक्ट्रिकल के आठ और जेई सिविल के 32 पदों पर भी जल्द भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है। 150 शिक्षकों की रिटायरमेंट पंजाब सर्विस रूल्स में बदलाव के कारण यूटी में भी शिक्षकों की बड़े स्तर पर रिटायरमेंट हो रही है। सितंबर तक 150 से अधिक शिक्षक और कई प्रिंसिपल रिटायर होने जा रहे हैं। यूटी में चार नए स्कूलों को इसी सत्र से शुरू करना है। डेपुटेशन पर आए कई शिक्षक भी प्रमोशन के कारण लौट चुके हैं। ऐसे में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में आने वाले समय में शिक्षकों की काफी कमी हो सकती है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने अभी से कुछ पदों पर रेगुलर भर्ती तो कुछ पर डेपुटेशन टीचर्स की तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी