Chandigarh Weather: बदलने लगा मौसम का मिजाज, सुबह शाम ठंड की एंट्री, दिन होने लगे छोटे, बाजार गुलजार

Weather in Chandigarh अक्टूबर महीने का तीसरा हफ्ता शुरू होने वाला है और सर्दियों का आगाज हो गया है। आलम यह है कि अब सुबह-शाम दोपहिया वाहन सवारों को स्वेटर और जैकेट पहनकर निकल रहे हैं। शहर में ठंड की एंट्री हो चुकी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Fri, 14 Oct 2022 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 14 Oct 2022 04:25 PM (IST)
Chandigarh Weather: बदलने लगा मौसम का मिजाज, सुबह शाम ठंड की एंट्री, दिन होने लगे छोटे, बाजार गुलजार
चंडीगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। फाइल फोटो

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Weather in Chandigarh: अक्टूबर महीने का तीसरा हफ्ता शुरू होने वाला है और सर्दियों का आगाज हो गया है। आलम यह है कि अब सुबह-शाम दोपहिया वाहन सवारों को स्वेटर और जैकेट पहनकर निकल रहे हैं। इसके अलावा सुबह -सुबह हल्की धुंध भी पड़ने लगी है। शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। हालांकि दिन में तेज धूप खिल रही है। 

मौसम में बदलाव का असर तापमान में गिरावट के जरिए भी देखा जा सकता है। रोजाना पारा गिरता जा रहा है। शुक्रवार को शहर के अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री सेल्सियस था, वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस था, जोकि सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग की माने अगले चार दिनों तक शहर में आंशिक बादल छाए सकते हैं और हल्की बारिश की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम में बदलाव का असर सूर्योस्त और सूर्यादय पर भी देखने को मिल रहा है। अब सूर्योस्त शाम छह बजे से पहले हो रहा है, वहीं सूर्योदय के समय में भी बदलाव हुआ है। शनिवार को सूर्योस्त का समय 5:53 और रविवार को सूर्याेदय का समय 6:24 बजे रहेगा।

अगले हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम के मिजाज की बात करें तो 15 अक्टूबर को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं 16अ क्टूबर को शहर का अधितम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

मौसम का असर बाजार पर भी

इन दिनों दिन का मौसम सुहावना बना हुआ है। इस सुहावने मौसम का मजा लेने के लिए लोग शहर के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ गर्मी कम होने से और त्योहारी सीजन शुरू होने से बाजारों में भी रौनक लौट आई है। शहर के अधिकतर बाजारों में दोपहर से शाम तक भीड़ देखी जा रही है। खासकर नेक्सस एलांते, सेक्टर -19 मार्केट, सेक्टर -22 और सेक्टर -17 प्लाजा में लोगों की खासी भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा शहर के पार्कों, सुखना लेक और राक गार्डन में भी बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। 

chat bot
आपका साथी