26 जनवरी से पहले फुली वैक्सीनेटेड होंगे चंडीगढ़ के लोग, एक प्रतिशत को सेकंड डोज लगना बाकि

Chandigarh Vaccination Update चंडीगढ़ में कोरोना टीकाकरण अभियान जोरों पर है। 26 जनवरी तक चंडीगढ़ के सभी लोग फुली वैक्सीनेटेड हो जाएंगे। गणतंत्र दिवस तक शहर के सभी योग्य लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 02:56 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 02:56 PM (IST)
26 जनवरी से पहले फुली वैक्सीनेटेड होंगे चंडीगढ़ के लोग, एक प्रतिशत को सेकंड डोज लगना बाकि
चंडीगढ़ में मात्र एक फीसद लोगों को कोविड वैक्सीन की सेकंड डोज लगनी बाकी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Vaccination Update: 26 जनवरी तक चंडीगढ़ के सभी लोग फुली वैक्सीनेटेड हो जाएंगे। गणतंत्र दिवस तक शहर के सभी योग्य लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग जाएगी। चंडीगढ़ में मात्र एक फीसद लोगों को कोविड वैक्सीन की सेकंड डोज लगनी बाकी है। यह लक्ष्य 26 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कहा कि उत्तर भारत में चंडीगढ़ मात्र एक ऐसा केंद्र शासित प्रदेशों होगा, जहां पर शत-प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी होगी। केंद्र सरकार की ओर से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को 8,43,000 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य दिया गया था।

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 10,64,533 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जबकि 833845 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। केंद्र की ओर से चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को 843000 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का लक्ष्य मिला है, इसमें मात्र 1 फीसद लोग दूसरी डोज लगाने के लिए शेष रह गए हैं।

65 फीसद किशोरों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

शहर में 65 फीसद किशोरों को को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 46,896 किशोरों को को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि 26 जनवरी तक सभी किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी जाए। बता दे 15 से 18 साल तक के बात 72 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जाना है।

धीमी चल रही बूस्टर डोज की रफ्तार

किशोरों के साथ ही शहर में 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के अलावा हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज लगाने की शुरुआत की गई थी लेकिन बूस्टर डोज लगाने की रफ्तार शहर में धीमी चल रही है। अभी तक पूरी संख्या में तीनों श्रेणियों में आने वाले लाभार्थियों को वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं लगी है।

chat bot
आपका साथी