Chandigarh Vaccination Update: चंडीगढ़ में वैक्सीनेशन में महिलाओं से आगे पुरुष, अब तक 3,87,088 लोगों ने लगवाया टीका
Chandigarh Vaccination Update सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अब तक 387088 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब तक जितने लोगों ने टीकाकरण कराया है उनमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या अधिक दर्ज की गई है।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। Chandigarh Vaccination Update: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अब तक 3,87,088 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की माने तो अब तक जितने लोगों ने टीकाकरण कराया है उनमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या अधिक दर्ज की गई है।
शहर में 31 मई तक वैक्सीनेशन के आंकड़ों के मुताबिक 1,74, 297 पुरुषों वैक्सीन लगवा चुके हैं। जबकि 1,35, 266 महिलाओं ने टीकाकरण कराया है। विभाग के मुताबिक 31 मई तक कुल जितने लोगों ने टीकाकरण कराया उसमें से 56 फीसद पुरुष और 44 फीसद महिलाएं शामिल हैं।
18 से 44 साल के 76198 लोगों ने कराया टीकाकरण
18 से 44 साल की उम्र के अब तक76,198 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 3,87,088 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 24,912 हेल्थ केयर वर्कर्स वैक्सीन की पहली डोज और 14,458 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 22,755 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,255 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
45 से ऊपर 1.10 लाख का हुआ टीकाकरण
विभाग ने 45 से 60 साल की उम्र के 1,10,676 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 13,250 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 76,132 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 33,444 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 35,679 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 24,912 यानी 69.82 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। इसके अलावा 30,154 फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 22,755 यानी 75.46 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।