Chandigarh Today 25 March 2021: दिव्यांग क्रिकेट लीग-2021 टूर्नामेंट आज से शुरू, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में

Chandigarh Today 25 March 2021 चंडीगढ़ में छठा ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग 2021 टूर्नामेंट वीरवार से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन आल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फार द डीफ (एआइसीएडी) और डीफ क्रिकेट फेडरेशन द्वारा करवाया जा रहा है। यह टूर्नामेंट दिव्यांगों की तीन कैटेगरी में आयोजित होगा।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 06:20 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 06:20 AM (IST)
Chandigarh Today 25 March 2021: दिव्यांग क्रिकेट लीग-2021 टूर्नामेंट आज से शुरू, जानिए और क्या खास है आज चंडीगढ़ में
चंडीगढ़ में छठा ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग 2021 टूर्नामेंट वीरवार से शुरू हो रहा है।

चंडीगढ़, जेएनएन। Chandigarh Today 25 March 2021:  शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 24 मार्च को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है.....

ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग -2021 टूर्नामेंट
छठा ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग -2021 टूर्नामेंट वीरवार से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ऊषा कंपनी के सहयोग से आल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन फार द डीफ (एआइसीएडी) और डीफ क्रिकेट फेडरेशन की तरफ करवाया जा रहा है। यह टूर्नामेंट दिव्यांगों की तीन कैटेगरी में आयोजित होगा। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में उद्घाटन 25 मार्च को क्रिकेट स्टेडियम -16 में स्पोर्ट्स सेक्रेटरी केके यादव, प्रिंसिपल चीफ जीएसटी कमिश्नर सुरेश कृष्णानी और चंडीगढ डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस संजय बेनी मौजूद रहेंगे। यह टूर्नामेंट सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले एलआइसी क्रिकेट ग्राउंड-26 और जीएमएसएसएस-19 में खेले जाएंगे।

पीसीए में क्रिकेट मैच सुबह साढ़े नौ बजे से
मोहाली के पीसीए स्टेडियम में आयोजित ट्राइटेंड क्रिकेट कप त्रिकोणीय सीरीज में पीसीए पंजाब इलेवन और रेस्ट आफ पंजाब रेड के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा। इस प्रतियोगिता में तीन फाइनल मैच खेले जाएंगे।। प्रतियोगिता के पहले फाइनल मैच में पीसीए पंजाब इलेवन ने रेस्ट आफ पंजाब रेड को छह विकेट से हराया। ऐसे में इस मैच को लेकर रेस्ट आफ पंजाब रेड पर जीत का काफी दबाव रहेगा। जरूरत पड़ने पर 26 मार्च को प्रतियोगिता का तीसरा फाइनल खेला जाएगा।

जीरकपुर में आयोजित होगा टेनिस टूर्नामेंट

जीरकपुर स्थित रूट्स अकादमी की ओर से आयटा नेशनल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत सुबह साढ़े आठ बजे से होगी। टूर्नामेंट में कई टाप वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

शहर में आज यहां आएगी मोबाइल टेस्टिंग टीम


मोबाइल टीम नंबर                       जगह


एमटी नंबर-1                           बस स्टैंड सेक्टर-17
एमटी नंबर-2                           पीजीजीसीजी 42 और अपनी मंडी सेक्टर-56
एमटी 45                             अपनी मंडी रामदरबार और सेक्टर-29 बी
एमटी एमएम                            रेलवे स्टेशन चंडीगढ़
एमटी 22                             जीएमएसएसएस 22 ए और जीजीएमएसएसएस 20 बी

chat bot
आपका साथी