इस जगह बन रहा है देश का सबसे बड़ा रावण, लगाए जाएंगे ईको फ्रेंडली पटाखे Chandigarh News

इस पुतले के लिए 40 कारीगर अलग-अलग हिस्सों का निर्माण कर रहे हैं। इसमें तलवार जूते और धड़ को तैयार किया जा चुका है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 11:59 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 02:38 PM (IST)
इस जगह बन रहा है देश का सबसे बड़ा रावण, लगाए जाएंगे ईको फ्रेंडली पटाखे Chandigarh News
इस जगह बन रहा है देश का सबसे बड़ा रावण, लगाए जाएंगे ईको फ्रेंडली पटाखे Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। देश में त्योहारी सीजन अपने जोरों पर है। चंडीगढ़ शहर में भी अब दशहरे की तैयारियां चल रही हैं। जहां एक तरफ विभिन्न रामलीला मंडली अपनी रिहसर्ल में व्यस्त हैं तो पिछले 32 वर्षों से रावण का पुतला बना रहे तजिंदर चौहान इस बार 221 फीट रावण बना रहे हैं।

धनास के पास स्लम रीहेबिलिटेशन कॉलोनी के आगे मैदान में इस पुतले का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 40 कारीगर इसके अलग-अलग हिस्सों का निर्माण कर रहे हैं। इसमें तलवार, जूते और धड़ को तैयार किया जा चुका है। तेजिंदर ने कहा कि पिछले वर्ष 210 फीट का रावण बनाया था, इस बार जगह ज्यादा मिली तो ऐसे में हम इसे और भी बड़ा बना रहे हैं। इसे रिमोट से जलाया जाएगा, जिसमें ईको फ्रेंडली पटाखे जलाए जाएंगे। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी