Chandigarh Corona Vaccination : कोरोना टीकाकरण के मामले में देशभर में 10वें स्थान पर चंडीगढ़, इतने लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन

चंडीगढ़ में अब तक 4.74 फीसद टीकाकरण करा चुके हैं। देश में पहले स्थान पर लद्दाख है जहां 14.15 फीसद लोग टीकाकरण करा चुके हैं। कोरोना टीकाकरण कराने के मामले में दूसरे स्थान पर त्रिपुरा तीसरे पर सिक्किम चौथे पर गुजरात और पांचवे स्थान पर गाेवा है।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Mon, 29 Mar 2021 10:42 AM (IST) Updated:Mon, 29 Mar 2021 10:42 AM (IST)
Chandigarh Corona Vaccination : कोरोना टीकाकरण के मामले में देशभर में 10वें स्थान पर चंडीगढ़, इतने लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन
चंडीगढ़ में में अब तक 74,308 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना टीकाकरण के मामले में पूरे देश में सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ 10वें स्थान पर है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें यह बताया गया है कि देश में किन राज्यों में कितने फीसद लाेग अब तक कोरोना का पहला टीका लगवा चुके हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में अब तक 4.74 फीसद टीकाकरण करा चुके हैं। देश में पहले स्थान पर लद्दाख है, जहां 14.15 फीसद लोग टीकाकरण करा चुके हैं। कोरोना टीकाकरण कराने के मामले में दूसरे स्थान पर त्रिपुरा, तीसरे पर सिक्किम, चौथे पर गुजरात और पांचवे स्थान पर गाेवा है।

74,308 लोग लगवा चुके हैं वैक्सीन

शहर में अब तक 74,308 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें से 15,386 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके हैं। जबकि 6,478 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 14,740 फ्रंटलाइन वर्कर पहली डोज और 4,220 सैकेंड डोज लगवा चुके हैं। 45 से 60 साल तक की उम्र के 3,918 लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जबकि 29,566 बुजुर्ग भी वैक्सीन का लाभ उठा चुके हैं। सिर्फ 51.77 फीसद हेल्थ केयर और 58.55 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीकाकरण कराया है।

किन राज्यों में कितने फीसद लोगों ने कराया टीकाकरण

राज्य व यूटी कितने फीसद लोगों ने कराया टीकाकरण (फीसद में)

लद्दाख 14.15

त्रिपुरा 12.84

सिक्किम 8.88

गुजरात 6.31

गोवा 5.73

लक्ष्यद्वीप 5.68

दादर नगर हवेली 5.68

राजस्थान 5.54

केरल 5.14

चंडीगढ़ 4.74

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी