Chandigarh New Year 2021 Guidelines : चंडीगढ़ में रात 01:00 बजे तक मना सकेंगे नए साल का जश्न, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस

चंडीगढ़ में नए साल की जश्न को लेकर प्रशासन ने स्थिति साफ कर दी। शहर में नाइट कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा और लोगों को रात एक बजे तक घर लौटने के आदेश दिए गए हैं। इसका साथ ही क्लब डिस्को में नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Dec 2020 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 29 Dec 2020 05:51 PM (IST)
Chandigarh New Year 2021 Guidelines : चंडीगढ़ में रात 01:00 बजे तक मना सकेंगे नए साल का जश्न, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइंस
लोगों ने पब्लिक प्लेस पर भीड़भाड़ न करने की अपील की गई है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में नए साल के मौके पर नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने अधिकारियों से मीटिंग के बाद यह आदेश जारी किया है। साथ ही कोई नई पाबंदी नहीं लगाने का फैसला प्रशासन ने लिया है। लोगों से पब्लिक प्लेस पर भीड़भाड़ न करने की अपील की गई है। चंडीगढ़ में कोरोना के मामले कम हैं यूके से लौटे पैसेंजर्स की रिपोर्ट भी नेगेटिव रही है। जिससे कोरोना के नए रूप का खतरा नहीं है। इस वजह से प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू नहीं लगाने और नई पाबंदियां नहीं लगाने का फैसला लिया है।

प्रशासन ने शहरनासियों से कहा कि नया साल मनाने के बाद रात एक बजे तक अपने घर पहुंच जाएं। इस दौरान होटल-रेस्टोरेंट, क्लब, डिस्को में नियमों का पालन कराने के लिए डीजीपी को व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासक ने प्रिंसिपल सेक्रेटरी हेल्थ एके गुप्ता, डीजीपी संजय बेनिवाल और डीसी मनदीप सिंह बराड़ से चर्चा के बाद यह आदेश जारी किए।

प्रशासन ने पुलिस विभाग को यह सुनश्चित करने को कहा है कि जिन स्थानों पर नए साल का जश्न होगा वह समय पर खुलें और बंद हों। इसके साथ ही कोरोना संबंधी गाइडलाइंस का भी पालन किया जाए। प्रशासक ने डीजीपी को आदेश दिए कि वह कोविड-19 संबंधी गाइडलाइंस, होटल-रेस्टोरेंट के खुलने बंद होने की टाइमिंग और गेस्ट की संख्या का ध्यान रखें। निर्धारित संख्या से अधिक गेस्ट कहीं न हों। हालांकि एहतियात के तौर पर उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न करें। न्यू ईयर इवनिंग में रात एक बजे तक घर लौट जाएं। इससे संक्रमण फैलने का खतरा कम रहेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी