अब नगर निगम बेचेगा पेट्रोल और डीजल, जानें किस जगह खुलेंगे नए पेट्रोल पंप

नगर निगम को नए पेट्रोल पंप चलाने के लिए प्रशासन की ओर दो साइट अलाट की गई हैं। दोनों साइट पर पेट्रेाल और डीजल के साथ सीएनजी बेची जा सकेगी।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:55 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM (IST)
अब नगर निगम बेचेगा पेट्रोल और डीजल, जानें किस जगह खुलेंगे नए पेट्रोल पंप
अब नगर निगम बेचेगा पेट्रोल और डीजल, जानें किस जगह खुलेंगे नए पेट्रोल पंप

जेएनएन, चंडीगढ़।  नगर निगम चंडीगढ़ अब पेट्रोल और डीजल बेचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए कवायद भी शुरू कर दी गई।  नगर निगम को शहर में नए पेट्रोल पंप चलाने के लिए प्रशासन की ओर दो साइट अलाट की गई हैं। इन दोनों साइट पर पेट्रेाल और डीजल के साथ नगर निगम सीएनजी भी बेच सकेगा। निगम इन दो साइट्स का जल्द ही काम शुरू करने की योजना को तैयार करना शुरू कर दिया। हालांकि नगर निगम को इन साइटों के लिए फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से एनओसी लेनी पड़ेगी । 

इसके बारे में नगर निगम के मेयर दवेश मोदगिल ने बताया कि प्रशासन की ओर से नगर निगम को सेक्टर -51 ए विकास मार्ग और इंडस्ट्रीयल एरिया फेस दो में दो जगह साइट रेंटल बेसिस पर अलॉट की गई। सोमवार को इन दोनों साइट की अनुमति के लिए निगम को प्रशासन के वित्त विभाग से पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि इन साइट के लिए नगर निगम को 70 रुपये प्रति स्कॉयर फीट प्रति माह रेंट देना होगा। इसके साथ हर साल इस रेंट में 6 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

इसके अलावा इन पंपों पर निगम को एक किलोलीटर पेट्रेाल और डीजल पर 100 रुपये प्रति माह देने होंगे। जबकि सीएनजी के लिए निगम को 139 रुपये प्रति मेट्रिक टन चुकाने होंगे। इसके अलावा प्रशासन यह भी शर्त रखी है कि निगम इन दोनों साइट्स के लिए केवल सरकार पेट्रोल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के साथ ही अनुबंध कर सकता है। मालूम हो कि नगर निगम की आय के साधन बढ़ाने के लिए यह साइटें अलाट की गई है। जबकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि इससे हर माह नगर निगम को 4 से 5 लाख का ही फायदा होगा।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी