Cyclone में बेघर हुए लोगों का सहारा बनी चंडीगढ़ की नीति गोयल, 1000 घरों को देंगी नई छत

नीति के पिता की तीसरी बरसी पर वह समुद्र किनारे बने लगभग 1000 घरों की छतों को दोबारा बनाने जा रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 12:42 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 12:42 PM (IST)
Cyclone में बेघर हुए लोगों का सहारा बनी चंडीगढ़ की नीति गोयल, 1000 घरों को देंगी नई छत
Cyclone में बेघर हुए लोगों का सहारा बनी चंडीगढ़ की नीति गोयल, 1000 घरों को देंगी नई छत

चंडीगढ़, [वैभव शर्मा]। अपने लिए हर इंसान जीता है लेकिन जो व्यक्ति दूसरों के लिए जीए, ऐसे इंसान इस दुनिया में बहुत कम होते है। ऐसी एक व्यक्ति हैं शहर की महिला नीति गोयल, जो दूसरों की भलाई में अपना जीवन में बीता रही हैं। नीति ने हाल ही में मुंबई में श्रमिकों की मदद की थी और अब साइक्लोन में बेघर हुए लोगों का सहारा बन रही हैं। नीति गायल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ मिलकर सामाजिक काम कर रही हैं। 

तबाह हुए 1000 घरों की दोबारा बनाई जाएगी छत

नीति के पिता की तीसरी बरसी पर वह समुद्र किनारे के लगभग 1000 घरों की छतों को दोबारा बनाने जा रही है। साइक्लोन में उन घरों में रहने वाले लगभग 5000 बेघरों को छत मिल जाएगी। गत तीन जून को निसर्ग में साइक्लोन आया था और महाराष्ट्र के राईगर डिस्ट्रिक्ट में बहुत सारे कोस्टल इलाकों के किसान के घरों की छतें उड़ गई।

किसानों का छिन गया काम

साइक्लोन में न केवल गरीब लाेगों के घर तबाह हुए हैं, बल्कि यहां के किसानों पर भी उसका प्रभाव पड़ा है। साइक्लोन की वजह से इन किसानों के नारियल के पेड़ भी उखड़ गए हैं। यह नारियल के पेड़ इन किसानों के जीवन निर्वाह का एक मात्र सहारा थे।

एस्बेस्टस की डाली जाएगी छते

जिन घरों पर दोबारा छत डाली जाएगी वह एस्बेस्टस की होंगी। यह कार्य रविवार को शुरू हो गया है और जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नीति के पिता सुबोध कुमार गुप्ता चंडीगढ़ के जाने-माने बिजनेस मैन थे, जिनका तीन वर्ष पहले नौ अगस्त को सड़क हादसे में माउंटव्यू होटल के सामने देहांत ही गया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी