2021 तक मनदीप बराड़ ही रहेंगे चंडीगढ़ के डीसी, दाे साल बढ़ी एक्सटेंशन Chandigarh News

30 अक्टूबर 2018 में बराड़ ने चंडीगढ़ डीसी के तौर पर पदभार संभाला था। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद आगे एक्सटेंशन होनी थी।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Nov 2019 12:11 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 03:08 PM (IST)
2021 तक मनदीप बराड़ ही रहेंगे चंडीगढ़ के डीसी, दाे साल बढ़ी एक्सटेंशन Chandigarh News
2021 तक मनदीप बराड़ ही रहेंगे चंडीगढ़ के डीसी, दाे साल बढ़ी एक्सटेंशन Chandigarh News

चंडीगढ़, जेएनएन। 2021 तक मनदीप सिंह बराड़ ही चंडीगढ़ के डीसी रहेंगे। हरियाणा की अप्रूवल के बाद यूटी प्रशासन ने बराड़ को दो साल की एक्सटेंशन को मंजूरी दे दी है। बराड़ हरियाणा कैडर के 2005 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। वह चंडीगढ़ में डेपुटेशन पर कार्यरत हैं।

30 अक्टूबर 2018 में बराड़ ने चंडीगढ़ डीसी के तौर पर पदभार संभाला था। एक साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद आगे एक्सटेंशन होनी थी, जिसे अब दो साल बढ़ाकर 2021 तक कर दिया गया है।हालांकि डेपुटेशन पर आने वाले अधिकारी का कार्यकाल तीन साल के लिए ही होता है, लेकिन साल बाद आगे एक्सटेंशन देनी होती है।

बेहतर रिजल्ट के लिए फीडबैक जरूरी

डीसी का कहना है कि बेहतर रिजल्ट के लिए फीडबैक बहुत जरूरी है। वे सभी विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर उससे जुड़े लोगों से फीडबैक लेकर उसमें बेहतरी के लिए सुधार करेंगे। पिछले दिनाें यूटी प्रशासन के आला अधिकारियों से मुलाकात के दाैरान उन्हाेंने बताया कि जनहितैषी फैसले लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे।  

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी