चंडीगढ़ ने असम को सात विकेट से हराया

शतकवीर मोहम्मद अर्सलन खान की बदौलत कटक में खेली जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 06:23 AM (IST)
चंडीगढ़ ने असम को सात विकेट से हराया
चंडीगढ़ ने असम को सात विकेट से हराया

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : शतकवीर मोहम्मद अर्सलन खान की बदौलत कटक में खेली जा रही मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने असम को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट का अपना आगाज जीत से किया है। टॉस जीतकर असम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। असम की शुरुआत निराशाजनक रही जब जगजीत संधू ने 17 स्कोर पर अभिषेक ठाकुरी का आउट किया। इसके बाद भागमेंदर लादर ने दो लगातार विकेट चटकाकर विप्लव साइकिया को 22 और एरिक रॉय को 37 पर चलता किया। तब तक तीन विकेट के नुकसान पर टीम का स्कोर 98 रन था। चंडीगढ़ के गेंदबाजों की स्टीक गेंदबाजी ने असम के रनों पर पूरी तरह रोक लगा दी और इसी बीच गेंदबाज विकेट निकालते चले गए। एक समय पर 98 के ही स्कोर पर असम से आधी टीम पवैलियन लौट चुकी थी। मुजीबीर अली के 38 और मुख्तार हुसैन के 18 रनों की बदौलत असम ने 199 रन बनाए। भागमेंदर लादर ने 30 रन देकर तीन विकेट्स लिए जबकि प्रिस सागू, जगजीत संधू ने दो-दो विकेट्स और अमृत लुबाना ने एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी चंडीगढ़ के ओपनर्स ने सधी हुई शुरुआत दी। ओपनर्स मोहम्मद अर्सलन खान और कप्तान जगमीत सिंह ने 170 रनों की पार्टनरशिप की। कप्तान ने 71 रन बनाए, जिसमें उनके पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। इसके बाद 25वें ओवर में आयुष सिक्का शून्य पर आउट हुए। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद अर्सलन खान 17 चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया आउट हुए। संयम सैनी ने नाबाद 15 और अमृत लुबाना के नाबाद पांच रनों की बदौलत चंडीगढ़ ने 30वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर लिया। चंडीगढ़ का अगला मैच चार नवंबर को पुडुचेरी के साथ होगा।

chat bot
आपका साथी