दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आए दंपत्ति के साथ वारदात, सेक्टर-10 में खाना खाने पहुंचे तो चोर ले उड़े बैग

दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आए दंपत्ति के साथ सेक्टर-10 में चोरी की वारदात हुई है। दोनों पति पत्नी सेक्टर-10 में खाना खाने आए थे। यहां उनका बैग चोरी हो गया। पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 08:42 AM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 08:42 AM (IST)
दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आए दंपत्ति के साथ वारदात, सेक्टर-10 में खाना खाने पहुंचे तो चोर ले उड़े बैग
दिल्ली के आदर्श नगर के रहने वाले करमजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। दिल्ली से चंडीगढ़ घूमने आए दंपत्ति के साथ सेक्टर-10 में चोरी की वारदात हुई है। दोनों पति पत्नी सेक्टर-10 में खाना खाने आए थे। यहां उनका बैग चोरी हो गया। चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर बैग चोरी कर फरार हो गए। दिल्ली के आदर्श नगर के रहने वाले करमजीत सिंह की शिकायत के आधार पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वहीं, चोरों को पकड़ने के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार 27 जनवरी को दिल्ली के रहने वाले करमजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ पंजाब नंबर की कार से चंडीगढ़ आए थे। शाम के समय सेक्टर-10 में खाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी कोल डिपो के पीछे पार्क की थी। वापस आने पर देखा कि गाड़ी के पीछे का शीशा टूटा हुआ था। जबकि अंदर रखा बैग चोरी हो गया। चोरी हुआ बैग उनकी पत्नी का था, जिसमें नकदी, आधार कार्ड, गाड़ी की आरसी और अन्य दस्तावेज थे।

पहले भी हुई वारदात

इससे पहले भी इस तरह की वारदात की शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह बच्चे को लेने करने स्कूल में आई थी। उसने अपनी पंजाब नंबर की एसेंट कार (पीबी 65 डी 8185) महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट के विपरित दिशा में पार्क की थी। थोड़ी देर बाद बच्चे को लेकर आई तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी के अंदर रखा कैश, गहने, का‌र्ड्स और घर चाबी चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सेक्टर-33 सी निवासी जसकिरण कौर की शिकायत पर पहुंची सेक्टर-26 थाना पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस आरोपितों को पकड़ नहीं पाई है।

chat bot
आपका साथी