Chandigarh Covid Cases Update : चंडीगढ़ में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, 27 एक्टिव मरीजों का चल रहा इलाज

चंडीगढ़ में रविवार को दो लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। सेक्टर-7 और 32 में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। एक हफ्ते में रोजाना दो लोग संक्रमित पाए गए। इस समय 27 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। 24 घंटे में 952 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 07:57 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 07:57 AM (IST)
Chandigarh Covid Cases Update : चंडीगढ़ में कोरोना के दो नए मामले सामने आए, 27 एक्टिव मरीजों का चल रहा इलाज
चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रविवार को दो लोग कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं। सेक्टर-7 और 32 में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गईं। अब तक 65,362 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण दर 0.21 फीसद दर्ज की गई है। एक हफ्ते में रोजाना दो लोग संक्रमित पाए गए। इस समय 27 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। 24 घंटे में 952 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया।

स्वास्थ्य विभाग अब तक 7,99,794 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टे¨स्टग कर चुका है। इनमें से 7,33,037 लोगों की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। टेस्टिंग के दौरान 1,395 लोगों के सैंपल खारिज किए जा चुके हैं। चार संक्रमित मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 64,515 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। अब संक्रमण की वजह से 820 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंचकूला में 51 और लोगों में डेंगू की पुष्टि

पंचकूला में रविवार को 94 लोगों के डेंगू सैंपल लिए गए, जिसमें से 51 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें पंचकूला के रहने वाले 18 लोगों में डेंगू पाया गया। इसके अलावा दूसरे जिलों से 26 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जबकि सात लोगों को अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका। सिविल सर्जन डा. मुक्ता कुमार के अनुसार प्राइवेट अस्पतालों में 86 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि नागरिक अस्पताल सेक्टर छह में 31 लोग दाखिल हैं। सेक्टर 4, 8, 11,14, 12ए, 15 गांव अभयपुर, बुढ़नपुर, सेक्टर 25, 26, 27, 28, गांव महेशपुर से डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग फॉगिंग करा रहा है।

यह भी पढ़ें-  नवजोत सिद्धू का AG पर पलटवार, बेअदबी मामले में उठाए बड़े सवाल, कहा- न्याय 'अंधा' है पंजाब के लोग नहीं

यह भी पढ़ें-  बीसीसीआइ वूमेंस अंडर -19 वन डे चैलेंजर्स ट्राफी में चंडीगढ़ की काशवी का शानदार प्रदर्शन, टीम फाइनल में पहुंची

chat bot
आपका साथी